साउथ अफ्रीका का शहर केपटाउन बेहद ही खूबसूरत जगह है। यह जगह कई लोगों की फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन है। क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए यह जगह कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी की भी फेवरेट है। हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाने साउथ अफ्रिका गये थे, जिसकी तस्वीरें भी आपने सोशल मीडिया पर देखी होंगी।
कड़ाके की ठंड में चाहिए गर्मी का अहसास तो तुरंत जाइए इस जगह, तैमूर से जुड़ा है कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केपटाउन अपने खूबसूरत बीच और संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। ट्रेवलर्स के लिए यह जगह बहुत लोकप्रिय है। यहां का मौसम चक्र हमारे यहां के मौसम से ठीक उल्टा होता है। जब हमारे यहां सर्दी होती है तब वहां गर्मी होती है। इसलिए ज्यादातर लोग वहां अप्रैल में घूमने जाना पसंद करते हैं। मौसम चाहे सर्दी हो या फिर गर्मी यहां हर मौसम में घूमने का लुत्फ उठाया जा सकता है।
टेबल माउंटेन पर घूमने का मजा पर्यटक ज्यादा उठाते हैं। टेबल माउंटेन पर घूमने के लिए कार भी मिलती है। ऊपर से कैपटाउन देखने का अपना अद्भुत नजारा होता है।
इस जगह पर अपने परिवार वालों संग समय बिताना अच्छा होगा। ज्यादातर यहां फैमली वाले लोग घूमने आते हैं। इस बीच को सैंडी बीच भी कहते हैं। बीच के किनारे पेनग्विन्स घूमते फिरते नजर आते हैं। यह दृश्य बेहद रोमांचक होता है।
इस जगह का नाम वर्ल्ड हेरिटेज में शुमार है। यहां पर घूमने के लिए कई खूबसूरत बीच है। इस जगह की खास बात यह है कि यही पर नेलसन मंडेला को उसके कई साथियों के साथ कैद किया गया था। यहां पर घूमने के लिए म्यूजियम भी है। आप इस जगह को जितना एक्सप्लोर करेंगे उतना ही कम होगा। यहां आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर भी जा सकते हैं।