फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कड़ाके की ठंड में ये 5 जगह वेकेशन को बना देंगी यादगार, सैर के साथ-साथ इतिहास भी होगा मजबूत

Mon, 24 Dec 2018 05:22 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Mon, 24 Dec 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
merry christmas 2018 and new year celebration in this best place
सर्दियों के मौसम में घूमने का मजा दोगुना होता है - फोटो : instagram

सर्दियों के मौसम में घूमने का मजा दोगुना होता है। सर्दियों में ज्यादातर लोग क्रिसमस और नए साल पर घूमना पसंद करते हैं। अगर आपको पहाड़ वादियों और ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद है, तो हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जहां जाकर आप वहां की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं खूबसूरत जगहों के बारे में.....

merry christmas 2018 and new year celebration in this best place
जैसलमेर का किला - फोटो : pixabay
जैसलमैर 

गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर में घूमने के लिए आपको किसी गाड़ी और घोड़े की जरूरत नहीं है, पैदल ही आप यहां की संकरी गलियों को घूम सकते हैं। यहां के आलीशान भवन, हवेलियां और किले लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। राजस्थान की ऐतिहासिक खूबसूरती को देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी सैलानी आते हैं। यहां की संस्कृति लोगों को बहुत पसंद आती है, तो वहीं राजस्थान का लोक संगीत और नृत्य पूरी दुनिया में मशहूर है,साथ ही कठपुतलियों का डांस लोगों को बहुत लुभाता है। कुछ सैलानी यहां के रेगिस्तान का भी लुत्फ ऊंट की सवारी कर उठाते हैं।

merry christmas 2018 and new year celebration in this best place
कनार्टक का यह जगह अपनी हरियाली और खूबसूरत दृश्यों के लिए मशहूर है - फोटो : social media
कोडगु

कर्नाटक का यह शहर अपनी हरियाली और खूबसूरत दृश्यों के लिए मशहूर है। यहां के झरने से गिरता पानी लोगों को आकर्षित करता है। कुछ लोग झरने के पानी में नहाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसकी खूबसूरती को निहारते हैं। यहां के कॉफी और चाय के बागान भी लोग घूमना पसंद करते हैं। कोडगु की चाय पूरे देश में मशहूर है। साथ ही यहां का ओंकारेश्वर मंदिर और राजा का किला घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
merry christmas 2018 and new year celebration in this best place
अगर किसी को भीड़-भाड़ से हटकर कहीं शांति में घूमना है तो यह जगह बेस्ट है - फोटो : सोशल मीडिया
पांडिचेरी

अगर किसी को भीड़-भाड़ से हटकर कहीं शांति में घूमना है,तो पांडिचेरी बेस्ट है। यहां पर शांति और सुकून के पल बिताए जा सकते हैं। इस जगह को ऋषि अगस्त्य की भूमि कहा जाता है। यहां कई लोग ज्ञान प्राप्त करने के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां के खूबसूरत बीचों पर सैर करने का अपना अलग ही मजा होता है। यहां के डेल्फिनाई बीच पर सूर्यास्त नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा।

विज्ञापन
merry christmas 2018 and new year celebration in this best place
पोर्ट ब्लेयर भीरत की यूनीयन टेरिटरी अंडमान निकोबार द्धीप की राजधानी है - फोटो : सोशल मीडिया

पोर्ट ब्लेयर

पोर्ट ब्लेयर भारत की यूनियन टेरिटरी अंडमान निकोबार द्धीप की राजधानी है। यह जगह अंडमान निकोबार की सबसे खूबसूरत और बड़ी जगह है। यहां हमेशा बारिश होती रहती है। घूमने के लिहाज से यह जगह हर मौसम के लिए परफेक्ट है। आप कभी भी अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। यहां के कुछ समुद्र तट घूमने के लिए बहुत लोकप्रिय हैं, जिनकी खूबसूरती का लुत्फ आप उठा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed