{"_id":"65d44ef27f85801dc100fb46","slug":"budget-friendly-travel-tips-to-avoid-unnecessary-travel-costs-in-hindi-2024-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Travel Tips: सफर के दौरान फिजूलखर्ची से है बचना तो अपनाएं ये तरीके, अगली यात्रा के लिए बचाएं पैसे","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Travel Tips: सफर के दौरान फिजूलखर्ची से है बचना तो अपनाएं ये तरीके, अगली यात्रा के लिए बचाएं पैसे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 10 Dec 2024 09:16 AM IST
सार
मौज-मस्ती के चक्कर में कब और कैसे अधिक खर्च हो जाता है, पता ही नहीं चलता। क्या आप भी इसी परेशानी से जूझ रही हैं? लेकिन थोड़ी-सी समझदारी दिखा कर आप अपनी यात्रा को बजट फ्रेंडली बना सकती हैं और एक नहीं, कई यात्राओं का मजा ले सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 8
सस्ते सफर के तरीके
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यात्रा करना तो सभी पसंद करते हैं, लेकिन अधिक खर्च होने के डर से कतराते भी हैं। तो क्यों न कुछ ट्रिक एंड टिप्स अपनाकर इसे बजट फ्रेंडली बनाया जाए! दिल्ली की रहने वाली निकिता को नई-नई जगहों पर घूमना-फिरना बेहद पसंद हैं। उनका मानना है कि दूसरों से किसी जगह के बारे में जिंदगी भर सुनने से अच्छा है कि एक बार उसे जाकर खुद देख लिया जाए! लेकिन जब भी वह दोस्तों या परिवार वालों के साथ घूमने जाती हैं तो मौज-मस्ती के चक्कर में कब और कैसे अधिक खर्च कर देती हैं, पता ही नहीं चलता। अधिक खर्च के डर से निकिता अब यात्रा करने से कतराने भी लगी हैं और अपने आस-पास की जगहों पर ही घूमने की योजनाएं बनाती हैं, जिसमें उन्हें बिल्कुल भी मजा नहीं आता। क्या आप भी इसी परेशानी से जूझ रही हैं? लेकिन थोड़ी-सी समझदारी दिखा कर आप अपनी यात्रा को बजट फ्रेंडली बना सकती हैं और एक नहीं, कई यात्राओं का मजा ले सकती हैं।
2 of 8
सस्ते सफर के तरीके
- फोटो : istock
अतिरिक्त शुल्क देने से बचें
यात्रा की शुरुआत अक्सर देरी से होती है, क्योंकि आप अंत तक बस यही सोचती रहती हैं कि जाएं या नहीं। इस वजह से आप अंत में ही टिकट बुक करती हैं और शुल्क बढ़ जाता है। आपको यह एक छोटी राशि लग सकती है, लेकिन फिजूलखर्ची की शुरुआत यहीं से हो जाती है। इसलिए यदि संभव हो तो इससे बचें।
3 of 8
सस्ते सफर के तरीके
- फोटो : Social Media
सस्ती जगहें
हम जहां घूमने जाते हैं, उस जगह से अंजान होते हैं। इस वजह से महंगे होटल, रेस्त्रां में चले जाते हैं और अधिक पैसे खर्च कर देते हैं। इसलिए आप जब भी यात्रा करें तो पहले योजना बनाएं। इंटरनेट और वहां के स्थानीय लोगों से आस-पास की सस्ती जगहों के बारे में जानने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सस्ते सफर के तरीके
- फोटो : istock
स्थानीय परिवहन
सफर के दौरान सबसे ज्यादा खर्च आने-जाने में ही होता है, इसलिए कोशिश करें कि आप ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। आप जिस जगह घूमने की योजना बना रही हैं, उस जगह के सार्वजनिक परिवहन के बारे में जानकारी पहले से ही हासिल कर लें और इस्तेमाल करें। ऐसा करके आप वहां के आम लोगों की जीवन-शैली को करीब से देख पाएंगी।
विज्ञापन
5 of 8
सस्ते सफर के तरीके
- फोटो : Istock
स्थानीय कार्यक्रम
कई कस्बों और शहरों में संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत कम कीमत पर या मुफ्त में भी होते हैं। आप अपनी यात्रा के दौरान वहां के आम लोगों के साथ उनके कार्यक्रमों का लुफ्त ले सकती हैं और कभी न भूलने वाली याद ला सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।