फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheapest Places To Travel: बजट में हैं ये पर्यटन स्थल, सिर्फ 5000 हजार के खर्च में करें यात्रा

Sat, 18 Nov 2023 10:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 18 Nov 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Cheapest Places To Travel: Best 5 Tourist Places in India under 5000 Rupees
सस्ते पर्यटन स्थल - फोटो : pixabay

Cheapest Places To Travel: भारत को करीब से देखो तो यहां की खूबसूरती से प्यार हो जाएगा। भारत में कई खूबसूरत जगहें और पर्यटन स्थल हैं, जहां आप छुट्टियों में घूमने जा सकते हैं। खास बात ये है कि घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जहां काफी कम पैसे खर्च होते हैं। पर्यटक कम बजट में यात्रा कर सकते हैं। अगर आप भी घूमने का मन बना रहे हैं और बजट कम होने के कारण रुके हुए हैं तो भारत की ऐसी जगहों का भ्रमण करें, जो आपके बजट में हो। इसके लिए हम आपको यहां भारत के सस्ते और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन सस्ते पर्यटन स्थलों की लिस्ट यहां दी जा रही है, वहां आप पांच हजार रुपये से कम में घूम सकते हैं। तो सबसे पहले आप जिस जगह की यात्रा करना चाहते हैं उसके बारे में जान लीजिए। फिर यात्रा के लिए एक बजट बना लें और निकल पड़िए सबसे सस्ते भारत भ्रमण के लिए। ये रहे 5000 रुपये से कम में घूमने लायक खूबसूरत पर्यटन स्थल।

Cheapest Places To Travel: Best 5 Tourist Places in India under 5000 Rupees
कसोल , हिमाचल प्रदेश - फोटो : iStock

कसोल, हिमाचल प्रदेश

वादियों से प्यार है तो हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए खूबसूरत राज्य है। हिमाचल का कसोल घूमने के लिए बेस्ट है। यहां पार्वती घाटी स्थित है। कसोल कुल्लू से मात्र 40 किमी की दूरी पर है। कसोल एडवेंचर प्रेमियों के लिए बेस्ट जगह है। दिल्ली से कसौल के लिए वोल्वो बस जाती है, जिसका टिकट करीब 1000 रुपये तक होता है। यहां 500 रुपये से होटल में कमरे मिल जाते हैं। अपने बजट के मुताबिक होटल रूम बुक कर लें। कम बजट के रेस्तरां भी मिल जाएंगे।

Cheapest Places To Travel: Best 5 Tourist Places in India under 5000 Rupees
लैंसडाउन, उत्तराखंड - फोटो : istock

लैंसडाउन, उत्तराखंड

उत्तराखंड भी पर्यटन प्रेमियों के लिए पसंदीदा जगह है। यहां गढ़वाल की पहाड़ियों पर लैंसडाउन स्थित है। इस पर्यटन स्थल पर कम बजट में आप यात्रा कर सकते हैं। शहर की भीड़भाड़ से दूर यहां आप शांति और पहाड़ों की खूबसूरती को मजा ले सकते हैं। भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल रेजिमेंट भी यहां है। दिल्ली से लैंसडाउन 250 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां अच्छे होटल मे रूम 700 से 800 रुपये में मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest Places To Travel: Best 5 Tourist Places in India under 5000 Rupees
पचमढ़ी, मध्य प्रदेश - फोटो : Facebook/SwarnaSubha

पचमढ़ी, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में पचमढ़ी हिल स्टेशन स्थित है। इस हिल स्टेशन की यात्रा भी पांच हजार रुपये के अंदर की जा सकती है। पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व का एक हिस्सा है। पचमढ़ी हिल स्टेशन पर ऐतिहासिक स्मारक हैं। घूमने के लिए झरने, प्राकृतिक क्षेत्र, गुफा, जंगल और कई घूमने लायक जगहें हैं। यहां 500 रुपये तक आपको एक रात के हिसाब से कमरा मिल जाएगा। खाना भी बजट में मिल सकता है। पचमढ़ी में घूमने के लिए अगर आप जिप्सी किराए पर लेते हैं तो 1200 तक में आपको रेंट पर जिप्सी मिल जाएगी। 

विज्ञापन
Cheapest Places To Travel: Best 5 Tourist Places in India under 5000 Rupees
तवांग, अरुणाचल प्रदेश - फोटो : Istock

तवांग,अरुणाचल प्रदेश

5000 रुपये से कम के बजट में घूमने के लिए तवांग भी बेस्ट डेस्टिनेशन है। अरुणाचल प्रदेश में स्थित इस जगह पर कई सुंदर मठ हैं। दरअसल, दलाई लामा का जन्म यहां हुआ था। इसीलिए तवांग आध्यात्मिकता से जुड़ा एक प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता पर्यटन स्थल हैं। यहां आप सुंदर आर्किड अभयारण्य और टिपी ऑर्किड अभयारण्य घूम सकते हैं। दिल्ली से तवांग के लिए ट्रेन मिल जाएगी। सस्ते होटल रूम और अच्छा खाना यहां बजट में मिल जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed