फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दमन और दीव, जहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ मिलेगा सुकून और होगा शांति का अनुभव

Sat, 19 Sep 2020 12:12 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 19 Sep 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Best tourist places in India to visit Daman and Diu
दमन और दीव - फोटो : Facebook/Daman and Diu

दमन और दीव मुंबई के पास अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं। इसलिए यहां की खूबसूरती देखते ही मन को मोह लेती है। भागदौड़ की जिंदगी से दूर कुछ समय शांति के साथ बिताना चाहते हैं तो दमन और दीव ऐसी जगह हैं, जहां पर आपको प्राकृतिक खूबसूरती के साथ सुकून और शांति भी मिलेगी। भारत की इन दोनों जगहों के नजारे बेहद शानदार हैं। यहां पर घूमने के लिए कई अच्छी जगहें हैं। यहां के बीच इस जगह की खूबसूरती और भी बढ़ा देते हैं। इसलिए छुट्टियों के दिनों में यहां की सैर करना एक अच्छा अनुभव साबित होगा। 

Best tourist places in India to visit Daman and Diu
नगोआ बीच, दीव - फोटो : Facebook/Ashish Satyavrat Sahu

यहां का नगोआ बीच पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहां पर एकदम साफ पानी है, जो देखने में नीले रंग का प्रतीत होता है। इसे देखकर मन को एक अलग ही सुकून मिलता है। इसलिए दमन-दीव जाने पर इस बीच पर जरुर जाना चाहिए। इसके अलावा यहां का देवका बीच भी बहुत सुंदर है। शाम के समय अकेले वक्त बिताने के लिए यह जगह एकदम सही है, लेकिन यहां पर स्वीमिंग नहीं करना चाहिए क्योंकि यहां की जमीन पथरीली है।

Best tourist places in India to visit Daman and Diu
जंपोर बीच, दमन - फोटो : Facebook/Beauty Of India

जंपोर बीच

अगर आप स्वीमिंग का मजा लेना चाहते हैं तो दमन का जंपोर बीच इसके लिए सबसे अच्छी जगह है। स्वीमिंग करने वाले लोगों के लिए यह पसंदीदा बीच है। शाम के समय यहां पर छिपते हुए सूरज का नजारा बहुत अच्छा लगता है। यहां का वातावरण भी शांत और सुकून देने वाला है। इसके अलावा आप यहां पर लाइटहाउस देखने जा सकते हैं। यहां पर मीरासोल लेक गार्डन भी घूमने से लिए एक अच्छी जगह है, जहां पर आप वॉटर राइड का लुल्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best tourist places in India to visit Daman and Diu
सेंट जीरोम फोर्ट, दमन - फोटो : Facebook/India in Bulgaria (Embassy of India, Sofia)
फोर्ट जीरोम

इस किले का नाम सेंट जीरोम की याद में रखा गया था। यहां के चर्च (our lady of the sea) में आपको पुर्तगाली दौर का आर्किटेक्चर देखने को मिलेगा। ये चर्च उत्तरी दमनगंगा के किनारे बना हुआ है। इसके अलावा भी यहां पर घूमने के लिए हाथी पार्क, ब्रिज साइड गार्डन और बॉम जीसस की चर्च आदि कई खूबसूरत जगह हैं। अगर बहुत दिनों से कहीं नहीं गए हैं और एक लंबी छुट्टी बिताना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed