फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की इन खूबसूरत जगहों पर गए हैं कभी, मन मोह लेते हैं प्रकृति के मनोरम दृश्य

Fri, 18 Sep 2020 11:27 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 18 Sep 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Best places for holidays Beautiful Tourist Places in India
दार्जिलिंग के खूबसूरत नजारे - फोटो : Pixabay

चाहे संस्कृति की बात हो या भौगोलिक स्थिति की, भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है। हमारे देश की हर चीज में एक अलग खूबसूरती देखने को मिलती है। इसलिए अपने देश में घूमने पर न सिर्फ आपको प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलती है बल्कि यहां की विविधताओं से भरी हुई संस्कृति से रुबरु होने का मौका भी मिलता है। ज्यादातर लोग छुट्टियां मनाने के नाम पर विदेश का ख्याल अपने दिमाग में लाते हैं। भारत का नाम लेते ही एतिहासिक इमारतें और तीर्थ स्थल ही ध्यान में आते हैं, लेकिन इनके साथ ही हमारा देश प्राकृतिक सुंदरता से भी भरा हुआ है। आज हम जानेंगे भारत की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां पर आप परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। 

Best places for holidays Beautiful Tourist Places in India
दार्जिलिंग के खूबसूरत नजारे - फोटो : Pixabay

पश्चिम बंगाल राज्य में बसा दार्जिलिंग अपने चाय का खूबसूरत बगानों के  लिए जाना जाता है। इसकी मनमोह लेने वाली सुंदरता की वजह से इस जगह को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यहां पर आकर आपको प्रकृति के मनोरम दृश्य देखने के मिलेंगे। यहां के जंगल नदियों के संगम मन को सुकून पहुंचाते हैं। यह जगह तस्वीरों में ही इतनी आकर्षक लगती है जिसे देखकर किसी का भी मन यहां जाने को करता है।

Best places for holidays Beautiful Tourist Places in India
गोवा का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

अगर आप युवा हैं और दोस्तों के साथ घूमना चाहते हैं तो गोवा एक बहुत अच्छी जगह है। यहां के खूबसूरत बीच, समुद्र में उठती लहरें मन को रोमांचित कर देती हैं। यहां की संस्कृति में आधुनिकता देखने को मिलती है, क्योंकि देश के साथ यहां विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। यहां की जीवनशैली युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best places for holidays Beautiful Tourist Places in India
ऊटी की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Pixabay

ऊटी तमिलनाडु की एक बहुत अच्छी जगह है। यहां की हसीन वादियां और मनोरम दृश्य देखते ही बनते हैं। किसी भी कपल के लिए रोमांटिक टाइम बिताने के लिए यह एक बहुत अच्छी जगह है। हनीमून मनाने के लिए ऊटी एक बेहतरीन जगह है। यहां की हरियाली और शांति, सुकून देने वाला वातावरण कपल्स को खासतौर पर आकर्षित करता है।

विज्ञापन
Best places for holidays Beautiful Tourist Places in India
नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Pixabay

नैनीताल, जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर कई झीलें हैं, इन्हीं झीलों को नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा। उत्तराखंड राज्य का ये एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। यहां पर नैनीताल लेक,  स्नो व्यू पॉइंट, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, सातताल और नैना पीक जैसी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed