सितंबर का महीना आते ही मौसम में थोड़ा बदलाव होना शुरू हो जाता है। चिपचिपाती हुई गर्मी और भारी बारिश से भी निजात मिलनी शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की योजना बना रहें हैं और आपको किसी नई जगह की खोज है। तो आज हम आपको बताने जा रहें हैं भारत के इस सबसे प्राचीन शहर के बारे में। जहां की खूबसूरती और सौन्दर्य आपका मन मोह लेगी। तो आइए जानते हैं हम किस शहर की बात कर रहे हैं।
11वीं शताब्दी में बसा एक शहर, जो आज भी पर्यटकों के घूमने के लिए है शानदार 'डेस्टिनेशन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के सबसे प्राचीन शहरों में शामिल है राजमुंदरी। आन्ध्र प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से मशहूर इस शहर में बहुत कुछ है देखने लायक। कहते हैं इस शहर का निर्माण ग्यारहवीं सदी में चालुक्य वंश के राजाओं ने कराया था। तो आइए जाने इस शहर में कौन सी जगह हैं घूमने के लिए।
अगर प्रकृति की सुंदरता आपके मन को भाती है तो ये हिल स्टेशन आपको कतई नहीं निराश करेगा। चारों तरफ हरियाली और ऊंची नीची पहाड़ियों को देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। गोदावरी नदी के तट पर बसे इस शहर में बहुत कुछ है देखने के लिए।
राजमुंदरी शहर में बहुत सी चीजें हैं देखने के लिए, इन्हीं में से एक है कादियापुलंक। यह जगह शहर से आठ किमी दूर बनी है। यह एक छोटा सा गांव हैं जहां पर फूलों की खेती होती है। दूर-दूर से सैलानी यहां पर फूलों की बहुत सी किस्मों को देखने आते हैं। मोगरा, लिली, गुलाब के अलावा यहां पर सजावटी फूलों की भी खेती की जाती है।
राजमुंदरी की सैर बिना गोदावरी नदी को देखे पूरी नहीं हो सकती है। पहाड़ों और हरे-भरे पौधों से सराबोर इस नदी के नजारे देखने के लिए आप क्रूज या बोटिंग का मजा ले सकते है। गोदावरी नदी के ऊपर ही एशिया का सबसे लंबा पुल बना है। 28 खंभों पर बने इस पुल की लंबाई 2.7 किमी है।