फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पॉकेट में है केवल 6 हजार तो गर्मियों में इन 5 जगहों पर मिलेगा 'स्वर्ग'

Wed, 22 May 2019 09:15 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 22 May 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
best places to visit for summer destination
गर्मियों की छुट्टियां शुरु हो गई हैं। अगर आप रोज के रुटीन से दूर परिवार के साथ कहीं घूमना चाहते हैं। अनचाहे तनाव से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम आपको पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप कम रुपयों में परिवार के साथ जन्नत का सैर कर सकते हैं।  

 
best places to visit for summer destination
- फोटो : SELF
ऋषिकेश
अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह हो सकती है। यहां पर 2 दिन और 3 रातें ठहरने पर खाना-पीना मिलाकर 3 हजार से भी कम का खर्चा आएगा। यहां पर सुख सुविधाओं के साथ काफी कम पैसों में रुकने के लिए धर्मशालाएं मिल जाएंगी। ऐसे में घूमना फिरना मिलाकर पूरा खर्चा 5 से 6 हजार के अंदर ही आएगा।
best places to visit for summer destination

शिमला-कुफरी
घूमने के लिए शिमला और कुफरी भी आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है। यहां पर ठहरने के लिए टूर पैकेज ले सकते हैं जो आपको आसानी से 5 से 6 हजार के अंदर मिल जाएगा। ऐसा हो सकता है कि ये होटल थोड़ा पॉश इलाके से दूर हो लेकिन शेयरिंग टैक्सी की बेहतरीन सुविधा की वजह से आप आसानी से कहीं भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best places to visit for summer destination
- फोटो : file photo

कसोल 
बैचलर्स की सबसे ज्यादा पसंदीदा जगहों में से एक कसोल है। यह चंडीगढ़ और मनाली के पास एक छोटा सा हिल स्टेशन है। अगर बहुत पीक सीजन नहीं चल रहा है तो यहां पर आपको आसानी से 800 से 900 रुपए में होटल मिल जाएगा। खाने पीने को लेकर यह जगह सस्ती है। कम पैसों में ही आप पेटभर खाना आराम से खा सकते हैं। 

विज्ञापन
best places to visit for summer destination
- फोटो : file photo

नैनीताल 
झीलों का शहर नैनीताल भी कम पैसों में घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां पर रहने से लेकर खाने पीने तक के लिए आप अपनी पॉकेट के अनुसार होटल बुक कर सकते हैं। नैनीताल के आस पास भी घूमने वाली कई जगह हैं जहां पर आप खूब मस्ती कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed