चाहे संस्कृति की बात हो या भौगोलिक स्थिति की, भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है। हमारे देश की हर चीज में एक अलग खूबसूरती देखने को मिलती है। इसलिए अपने देश में घूमने पर न सिर्फ आपको प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलती है बल्कि यहां की विविधताओं से भरी हुई संस्कृति से रुबरु होने का मौका भी मिलता है। ज्यादातर लोग छुट्टियां मनाने के नाम पर विदेश का ख्याल अपने दिमाग में लाते हैं। भारत का नाम लेते ही एतिहासिक इमारतें और तीर्थ स्थल ही ध्यान में आते हैं, लेकिन इनके साथ ही हमारा देश प्राकृतिक सुंदरता से भी भरा हुआ है। आज हम जानेंगे भारत की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां पर आप परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं।
2 of 5
दार्जिलिंग के खूबसूरत नजारे
- फोटो : Pixabay
पश्चिम बंगाल राज्य में बसा दार्जिलिंग अपने चाय का खूबसूरत बगानों के लिए जाना जाता है। इसकी मनमोह लेने वाली सुंदरता की वजह से इस जगह को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यहां पर आकर आपको प्रकृति के मनोरम दृश्य देखने के मिलेंगे। यहां के जंगल नदियों के संगम मन को सुकून पहुंचाते हैं। यह जगह तस्वीरों में ही इतनी आकर्षक लगती है जिसे देखकर किसी का भी मन यहां जाने को करता है।
3 of 5
गोवा का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
अगर आप युवा हैं और दोस्तों के साथ घूमना चाहते हैं तो गोवा एक बहुत अच्छी जगह है। यहां के खूबसूरत बीच, समुद्र में उठती लहरें मन को रोमांचित कर देती हैं। यहां की संस्कृति में आधुनिकता देखने को मिलती है, क्योंकि देश के साथ यहां विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। यहां की जीवनशैली युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है।
4 of 5
ऊटी की प्राकृतिक खूबसूरती
- फोटो : Pixabay
ऊटी तमिलनाडु की एक बहुत अच्छी जगह है। यहां की हसीन वादियां और मनोरम दृश्य देखते ही बनते हैं। किसी भी कपल के लिए रोमांटिक टाइम बिताने के लिए यह एक बहुत अच्छी जगह है। हनीमून मनाने के लिए ऊटी एक बेहतरीन जगह है। यहां की हरियाली और शांति, सुकून देने वाला वातावरण कपल्स को खासतौर पर आकर्षित करता है।
5 of 5
नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती
- फोटो : Pixabay
नैनीताल, जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर कई झीलें हैं, इन्हीं झीलों को नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा। उत्तराखंड राज्य का ये एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। यहां पर नैनीताल लेक, स्नो व्यू पॉइंट, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, सातताल और नैना पीक जैसी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं।