फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है डलहौजी, कम बजट में स्नोफॉल के साथ ही मिलेंगे बेहद खूबसूरत नजारे

Sun, 17 Nov 2019 09:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 17 Nov 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
best honeymoon destination is dalhousie

हनीमून के लिए किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जो बेहद खूबसूरत होने के साथ ही आप दोनों को साथ घूमने का मौका दे। तो डलहौजी बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर पहाड़ों के सुंदर नजारे होने के साथ ही बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। तो चलिए जानें क्या है इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर देखने के लिए।


 
best honeymoon destination is dalhousie
- फोटो : social media
डलहौजी

डलहौजी हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बसा एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो अपने बेहद सुंदर नजारों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप हनीमून पर जाने के लिए भीड़-भाड़ की जगह किसी शांत और एकांत जगह की तलाश कर रहें हैं तो डलहौजी बेस्ट ऑप्शन है। अभी हाल ही हुई बर्फबारी के कारण यहां के नजारे और ज्यादा खूबसूरत हो गए हैं। यहां पर देखने के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं।


 
best honeymoon destination is dalhousie
- फोटो : social media
बेहद शानदार चर्च

क्योंकि इस हिल स्टेशन को अंग्रेजों ने बसाया था तो यहां पर आपको बहुत सी ऐसी इमारतें मिल जाएंगी जो ब्रिटिश काल की हैं और जिन्हें देखना बेहद दिलचस्प है। जिनमें चर्च सबसे ज्यादा है जैसे पैट्रिक चर्च, सेंट एंड्रयू चर्च और सेंट फ्रांसिस चर्च। इन चर्चों में प्रार्थना नहीं होती लेकिन ये अभी भी सैलानियों के लिए खुले रहते हैं। अगर आप डलहौजी की सैर के लिए जा रहें है तो कुछ देर इन जगहों पर जरूर बिताएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
best honeymoon destination is dalhousie
- फोटो : pixa
एडवेंचर गतिविधियां

पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने के लिए इससे अच्छी जगह कोई और नहीं है। यहां पर आप साथ में सुंदर नजारों अनुभव लेते हुए पैदल लंबी यात्रा का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर देखने के लिए बकरौटा हिल्स, गांधी चौक, गंजी पहाड़ी और बड़ा पत्थर मंदिर है। 


 
विज्ञापन
best honeymoon destination is dalhousie
- फोटो : pixa
देखें जंगली-जानवरों को करीब से

डलहौजी में देखने के लिए सुंदर नजारों के बीच कालाटोप वन्यजीव अभ्यारण्य भी है। चीड़, देवदार और ओक के जंगलों के बीच कालाटोप खज्जियार सेंचुरी के नाम से जाना जाता है। यहां पर बहुत से जीव-जन्तु देखने को मिलते हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed