फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम बजट में लेना है छुट्टियों का मजा, तो उत्तराखंड की इन जगहों पर जा सकते हैं आप

Tue, 16 Mar 2021 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 16 Mar 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
best holiday destinations in uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शहरों में जिंदगी काफी रफ्तार से चलती है। यहां किसी के पास किसी और के लिए बिल्कुल भी समय नहीं होता। हर कोई अपनी जिंदगी में काफी व्यस्त होता है। वहीं, काम की टेंशन, दिनभर भागदौड़, कई तरह की दिक्कतों से छुटकारा लेने के लिए लोग घूमने का प्लान करते हैं। बात जब भी घूमने की आती है तो लोग पहाड़ों का रुख ज्यादा करते हैं, क्योंक यहां के अद्भुत नजारे देखकर हर किसी की थकान मिट जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ सुकूल के पल बिताने के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको उत्तराखंड की कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।

best holiday destinations in uttarakhand
गोल्फ कोर्स, रानीखेत - फोटो : Facebook/Exotic Uttarakhand

रानीखेत

  • उत्तराखंड की कई प्यारी जगहों में से एक है रानीखेत। कहा जाता है कि राजा सुधादेव ने अपनी रानी पद्मिनी के लिए यहां एक महल बनवाकर उनका दिल जीत लिया था, जिसके बाद कुमाऊं की इस रानी के नाम पर ही यहां का नाम पड़ा। आपको बता दें कि रानीखेत भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्यालय है। सुबह हो या शाम, छावनी के आसपास सैर करने का अपना अलग मजा है। रानीखेत के सेब काफी प्रसिद्ध है और यहां एक गोल्फ कोर्स भी है।
best holiday destinations in uttarakhand
jim corbett national park - फोटो : istock

रामनगर

  • उत्तराखंड के कुमांऊ क्षेत्र और नैनीताल जिले में बसा रामनगर काफी प्यारा है। यहां जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क है, जहां हर साल काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और यहां का लुफ्त उठाते हैं। इसके अलावा यहां आप गिरिजा देवी मंदिर और सीताबनी मंदिर भी जा सकते हैं। रामनगर लीची की खेती के लिए जाना जाता है। यहां का मौसम भी कुल मिलाकर अच्छा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
best holiday destinations in uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घंगारिया

  • उत्तराखंड के चमोली जिले में घंगारिया बसा हुआ है। अगर आपको घंगारिया पहुंचना है, तो इसके लिए आपको गोविंद घाट से 13 किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी पड़ती है और तब जाकर आप पुष्पावती और हेमगंगा नदियों के संगम पर स्थित घंगारिया पहुंच पाते हैं। यहां आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां रहने के लिए अच्छे होटल और खाने के लिए अच्छा खाना मिल जाता है।
विज्ञापन
best holiday destinations in uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

चौकोरी

  • अगर आप उत्तराखंड में स्थित नैनीताल गए हैं, तो यहां से लगभग 173 किलोमटीर की दूर तय तक आप चौकोरी पहुंच सकते हैं। यहां कुदरत के कई अनोखे नजारे तो आप देख ही सकते हैं, साथ ही यहां से नंदा देवी और पंचचूली चोटियों के भव्य नजारे देखने को मिलते हैं। यहां घने जंगल हैं और साथ ही चाय के बागान भी हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, और नए शादीशुदा जोड़े हनीमून के लिए पहुंचते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed