फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्तों के साथ बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें ये चार जगह

Wed, 29 Sep 2021 12:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 29 Sep 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Best four tourist places in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घूमने के शौकीन लोगों के बने बनाए ट्रिप पर कोरोना वायरस महामारी ने लंबे समय तक ब्रेक लगाकर रखा। इस वायरस ने भारत ही नहीं बल्कि लगभग पूरी दुनिया में पर्यटन क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचाया। एक तरह जहां इससे जुड़े लोगों का रोजगार खतरे में पड़ गया, तो वहीं दूसरी तरफ घूमने वाले लोग यात्रा नहीं कर पाए। लेकिन अब जब कोरोना का कहर थोड़ा कम हुआ, तो एक बार फिर से घुमक्कड़ लोग अपनी-अपनी पसंदीदा जगहों पर यात्रा करने लगे हैं। कोई अपने परिवार संग, कोई अपने पार्टनर संग, तो कोई अपने दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहा है। ऐसे में अगर आप भी अब तक अपने दोस्तों संग कहीं घूमने नहीं गए हैं और कहीं घूमने तो जाना चाहते हैं, लेकिन जगह को लेकर उलझन में हैं। तो हम आपको भारत में घूमने की सबसे बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Best four tourist places in india
Christ Church, Shimla - फोटो : istock

शिमला में दोस्तों के साथ करें मस्ती

  • हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है और यहां स्थित शिमला के बारे में तो क्या ही कहना। यहां घूमने के लिए कई जगह हैं, जिनमें क्राइस्ट चर्च, मॉल रोड, कुफरी, चैल, तातापानी, नारकंडा और जाखू मंदिर जैसी कई जगह शामिल हैं। आप इन जगहों पर जाकर एडवेंचर और बर्फबारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
Best four tourist places in india
Cherrapunji‎ - फोटो : istock

चेरापूंजी की करें यात्रा

  • मेघालय राज्य में स्थित चेरापूंजी दो वजहों से काफी ज्यादा जाना जाता है। पहला यहां की बारिश और दूसरा अपनी खूबसूरती के लिए। यहां की वादियों में जाकर आप सुकून के पल बिताने के साथ ही यहां के मोमोज का स्वाद भी ले सकते हैं, जो काफी ज्यादा मशहूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best four tourist places in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

कोच्चि का बना सकते हैं प्लान

  • बात जब भी कोच्चि की होती है, तो सामने कई खूबसूरत नजारे आते हैं। यहां आप झील, नदियां और नाव की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं और ज्यादातर लोग अपने दोस्तों के ग्रुप में जाते हैं। ऐसे में आप भी एक बार तो यहां जा ही सकते हैं।
विज्ञापन
Best four tourist places in india
मसूरी का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

मसूरी भी सही जगह

  • मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। उत्तराखंड की गोद में बसी ये जगह हर पर्यटक को अपनी ओर खींचती है। ऐसे में यहां दोस्तों संग जाने का अलग ही मजा है। यहां आप कैंप्टी फॉल भी जा सकते हैं और देहरादून से मसूरी की दूरी लगभग 35 किलोमीटर के आसपास है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed