घूमने के लिए चार-पांच दिन का समय निकालना हर किसी के लिए मुमकिन नही होता है। खासतौर पर जो लोग जॉब कर रहें हों। लेकिन काम के तनाव और थकान को मिटाना भी तो बहुत जरूरी है। इसलिए आज हम आपको आसपास की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप केवल एक दिन में भी घूम कर आ सकते हैं। इन खूबसूरत डेस्टिनेशन को देखने के बाद आपकी सारी थकान और तनाव दूर भाग जाएगा। तो चलिए देखें वो कौन सी खूबसूरत जगह हैं।
दिवाली की छुट्टियों में करें प्लान, एक दिन में घूम कर आएं ये खूबसूरत डेस्टिनेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्टूबर के सुहाने मौसम में सैर का मजा लेना है तो निकल पड़िए लांग ड्राइव या फिर लांग राइड पर। क्योंकि दोनों ही तरह से घूमने का मजा आएगा। मूर्थल दिल्ली से महज 43 किमी की दूरी पर बना है। ये जगह अपने खाने-पीने की जगहों को लेकर फेमस है। यहां पर आपको खाने के इतने विकल्प मिल जाएंगे कि आप उलझन में पड़ जाएंगे।
अगर आपके पास दो दिन का समय हो तो आप चंडीगढ़ के पास बने मोरनी हिल्स के लिए भी जा सकते हैं। लांग ड्राइव का मजा और खूबसूरत नजारे दोनों ही मिलेंगे आपको। मोरनी हिल्स बेहद सुंदर जगह है। यहां पर देखने के लिए टिकर ताल, ठाकुरद्वारा मंदिर, मोरनी किला और भी बहुत सारी जगहें हैं।
अब आप कहेंगे कि गुड़गांव में सैर के लिए कौन सी जगह है। तो हम आपको बता दें कि गुड़गांव में भी घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं जैसे बेगम समरू पैलेस, फारुख नगर फोर्ट, शीश महल।
अगर आप आगरा की सैर करके आ चुके हैं और समय की कमी से फतेहपुर सीकरी नहीं जा पाएं हैं तो इस बार की छुट्टियों में फतेहपुर सीकरी जाएं। दिल्ली से महज चार घंटे की दूरी पर बना है ये खूबसूरत शहर। यहां पर आपके देखने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। मुगल काल के बादशाह अकबर की राजधानी रह चुका ये नगर अपने स्थापत्य कला के लिए मशहूर है।