फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Places For Rafting: राफ्टिंग पर जाने का है मन तो ये हैं भारत की 5 बेस्ट जगहें

Sun, 06 Apr 2025 05:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 06 Apr 2025 05:02 PM IST
सार

भारत में राफ्टिंग के रोमांचक अनुभव के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं, जहां एडवेंचर प्रेमी वॉटर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। यहां हम आपको पांच बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
best 5 Places For  Rafting in budget in india
राफ्टिंग पर जाने का है मन तो ये हैं भारत की 5 बेस्ट जगहें - फोटो : Adobe stock
Best 5 Places For  Rafting: अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए ऐसी जगहों पर जाने का प्लान बनाना भी शुरू कर दिया है, जहां ठंडक होती है। इसी मौसम में लोगों को राफ्टिंग करने का भी खुमार चढ़ता है। लेकिन अक्सर ये समझ नहीं आता कि राफ्टिंग करने कहां जाना है।


यदि आप भी राफ्टिंग पर जाना चाहते हैं, लेकिन ये समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं तो यहां हम आपको राफ्टिंग के लिए पांच सबसे खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन सभी जगहों पर जाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
best 5 Places For  Rafting in budget in india
ऋषिकेश, उत्तराखंड - फोटो : Adobe stock

ऋषिकेश, उत्तराखंड

यदि आप राफ्टिंग करने का विचार कर रहे हैं तो ऋषिकेश, उत्तराखंड से बेहतर जगह कोई अन्य हो नहीं सकती। दरअसल, एक तो ऋषिकेश दिल्ली से बेहद पास है और यहां जाने के लिए आपको लखनऊ और दिल्ली से सीधी ट्रेन और बस भी मिल जाती है। यहां राफ्टिंग के अलावा आप शिवपुरी और रिवरसाइड कैम्पिंग का भी मजा ले सकते हैं। यहां राफ्टिंग का दाम काफी कम रहता है। 

best 5 Places For  Rafting in budget in india
लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश - फोटो : Adobe stock

लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के आस-पास रहते हैं तो आपके लिए इस खूबसूरत जगह पर जाकर राफ्टिंग करना काफी सुविधाजनक हो सकता है। लाहौल और स्पीति घाटी में रिवर राफ्टिंग के लिए कोकसर से तांडी तक का 90 किलोमीटर का क्षेत्र, जहां चंद्रा और भागा नदियां मिलकर चंद्रभागा (चिनाब) बनाती हैं। इसमें कई जगहों पर राफ्टिंग की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best 5 Places For  Rafting in budget in india
कोलाड, महाराष्ट्र - फोटो : Adobe stock

लद्दाख, जम्मू और कश्मीर

यदि आपके पास छुट्टियां बिताने के लिए काफी समय है तो लद्दाख निकल पड़िए। लद्दाख में बहने वाली जंस्कार नदी पर राफ्टिंग कराई जाती है। यहां राफ्टिंग के दौरान आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। ऐसे में आप राफ्टिंग के साथ-साथ खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
best 5 Places For  Rafting in budget in india
कोलाड, महाराष्ट्र - फोटो : Adobe stock

कोलाड, महाराष्ट्र

यदि आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो कोलाड जाकर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। मुंबई और पुणे के पास बसा शहर कोलाड महाराष्ट्र की टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। कोलाड कुंडलिका नदी में राफ्टिंग कराई जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed