फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में बाली जा सकते हैं घूमने, दोस्तों या परिवार संग इन जगहों पर बिता सकते हैं समय

Tue, 09 Mar 2021 05:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 09 Mar 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
bali is best place for holiday in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग ऐसी जगहों पर जाने की सोच रहे हैं, जहां वो घूमने का मजा ले सके। लोग ऐसी जगहों को ज्यादा पसंद करते हैं, जहां एडवेंचर हो, समुद्र हो, पहाड़ हों, प्रकृति के अनोखे नजारे हो आदि। अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आपको ये सब मिल पाए। तो फिर आपके लिए बाली से अच्छी दूसरी जगह शायद ही कोई और हो। यहां हर गर्मी में लोग अपने दोस्तों, पार्टनर और परिवार संग आते हैं, और घूमने के मजे लेते हैं। तो चलिए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप यहां घूम सकते हैं।

bali is best place for holiday in summer
mount batur - फोटो : istock

माउंट बत्तूर

  • बाली में स्थित माउंट बत्तूर एक सक्रिय ज्वालामुखी है। इसमें एक गांव और एक झील भी है। यहां चढ़ाई करने में लगभग दो घंटे का समय लगता है, लेकिन यहां से सूर्योदय देखने का अपना अलग मजा है। यहां एक प्रमुख मंदिर पुरा उलन दानू बत्तूर भी है, जो आकर्षण का केंद्र है। यहां आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखने को मिल सकते हैं। पहाड़ों की ऊंची-ऊंची चोटियां मन को मोह लेती हैं।
bali is best place for holiday in summer
उबुद - फोटो : Pixabay

उबुद

  • अगर आप बाली गए हैं, तो आपका उबुद जाना तो बनता ही है। ये जगह प्राकृतिक सौंदर्य से भरी हुई है। यहां कई धार्मिक स्थल भी हैं, जिसमें ये पुरा, तीर्थ एम्पुल, पुरा गुनुंग कावी जैसे धार्मिक स्थल हैं। यहां आपको नाका कला संग्रहालय, पुरी लुकिसान संग्राहलय, अनुंग राय संग्रहालय, ब्लैंको पुनर्जागरण संग्रहालय भी देखने को मिल जाएंगे। यहां का मौसम भी काफी अच्छा रहता है, जो घूमने के लिहाज से काफी सही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bali is best place for holiday in summer
आइसलैंड का एक इलाका - फोटो : iStock

नुसा आइलैंड

  • ये आइलैंड तीन द्वीप से मिलकर बना है। अगर आपको शांति वाली जगह पसंद हो, आप सुकून के पल बिताना चाहते हों और इस दौड़ती-भागती जिंदगी से कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन पीछा छुटाना चाहते हैं। तो आपके लिए नुसा आइलैंड सबसे सही जगह है। यहां आप स्कूबा डाइविंग का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां आप मशरूम बीच, सनसेच बीच, जंगट बीच और ड्रीम बीच पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
bali is best place for holiday in summer
Uluwatu Temple - फोटो : istock

उलूवातू मंदिर

  • अगर आप प्रकृति के अद्भुत नजारों के साथ-साथ धार्मिक जगहों पर भी जाना पसंद करते हैं, तो फिर आप उलूवातू मंदिर जा सकते हैं। इस मंदिर का निर्माण लगभग 10वीं सदी में हुआ था। यहां की सुंदरता देखते ही बनती है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि ये मंदिर द्वीप की बुरी शक्तियों से बचाता है। हालांकि, इस मंदिर में केवल हिंदू उपासकों को ही प्रवेश दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed