फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसी जगह जहां पर बिताया था राम-सीता ने 14 वर्ष का वनवास, यहां के हर नजारे हैं अद्भुत

Mon, 21 Oct 2019 02:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 21 Oct 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
an unknown beautiful places dandakaranya bastar related to ramayan era
- फोटो : social media

अगर आप घुमक्कड़ी के शौकीन है और सैर करने की आपकी 'बकेट लिस्ट' तैयार रहती है तो इस लिस्ट में एक नाम और जोड़ लीजिए। रायपुर के नजदीक बसी ये जगह एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। जहां  की सैर करके आप प्रकृति के दीवाने हो जाएंगे। इसके साथ ही इस जगह के बारे में पैराणिक मान्यताएं भी प्रचलित है। आगे की स्लाइड में जानें कौन सी है वो जगह....

an unknown beautiful places dandakaranya bastar related to ramayan era
- फोटो : pixa
दंडकारण्य

छत्तीसगढ़ के बस्तर में बनी ये जगह एक जंगल है। जो करीब 92 हजार एकड़ के एरिया में फैली हुई है। इसका भू-भाग इतना बड़ा है कि ये तीन राज्यों छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और उड़ीसे तक फैला हुआ है। इस जंगल के बारें में मान्यता प्रचलित है कि इसी स्थान पर रामायण काल में राम और सीता ने वनवास किया था। ऊंचे घने पेड़ों से ढकी ये जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नही है। इस जंगल में देखने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं घूमने के लिए। तो चलिए जानें उन जगहों के बारे में....

 

an unknown beautiful places dandakaranya bastar related to ramayan era
- फोटो : pixa
बहुत धार्मिक जगह है बस्तर

बस्तर आदिवासी लोगों का क्षेत्र है और बेहद धर्म-कर्म वाली जगह है। अगर आपकी अटूट श्रद्धा रामायण में है तो आपको यहां आकर बहुत अच्छा लगेगा। दंडकारण्य में आपको जंगल, पहाड़, नदी, झरने, प्राचीन मंदिर, जंगली जीव-जंतु और प्रकृति के अद्भुत नजारे दिखेंगे। या यूं कहें कि एक साथ आप कई जगहों की सैर का पैसा बचा सकते हैं दंडकारण्य जाकर। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
an unknown beautiful places dandakaranya bastar related to ramayan era
- फोटो : social media

जगदलपुर जिले में बने इस वन में बस्तर का किला है जो अपनी वास्तुकला की वजह से लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। इसके साथ ही यहां पर घोड़े के पैर के आकार का भारत का सबसे चौड़ा झरना है चित्रकोट। तीर्थगढ़ वाटरफॉल्स के पास ही शिव पार्वती का प्राचीन मंदिर भी है। हांलाकि प्रकृति के इतने खूबसूरत नजारों के होने के बाद भी लोग इस जगह पर कम जाना चाहते हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में नक्सलवादियों का खतरा बहुत ज्यादा है। इसीलिए प्रकृति की सुंदरता से भरे होने के बाद भी ये जगह दुनिया की नजरों से बची हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed