"इनक्रेडिबल इंडिया" भारत को यूं ही नहीं कहा जाता है। यहां के हर कोने में खूबसूरती बसती है। प्रकृति ने तो भारत को सुंदर बनाया ही है। पुराने जमाने के राजाओं ने इस सुंदरता में चार चांद लगाने का काम किया है। भारत में सुंदर नक्काशी और वास्तुकला के उदाहरण भरे हुए हैं। जिनको देखना हर किसी की चाह होती है। लेकिन अगर अभी तक आप केवल इन्हें दिन में देखा हैं तो एक बार इनकी छटा रात में देखें। इस अद्भुत नजारे को देखकर आप भाव-विभोर हो जाएंगे
चांद की रोशनी में खिल उठती हैं भारत की ये पांच जगहें, देखते ही हो जाएंगे रोमांचित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मैसूर शहर में बने इस महल की शोभा रात के वक्त देखने लायक होती है। दिवाली और दशहरे के मौके पर इसे एक लाख लाइट से सजाया जाता है। जिसे देखने के लिए लोग आते हैं। यहां पर होने वाले नाइट शो का टिकट भी लोगों को खरीदना पड़ता है।
अरावली के पहाड़ों पर बने इस किले को देखना दिन में जितना दिलचस्प है उससे कहीं ज्यादा रात में है। राजपूतों की आन-बान और शान को देखने के लिए बहुत से सैलानी रात में भी आते हैं। यहां पर रात के समय लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन होता है। दिलचस्प बात ये है कि इस शो की स्क्रिप्ट गुलजार साहब ने लिखी है और अमिताभ बच्चन की आवाज में इसे रिकार्ड किया गया है।
अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है और आप हैदराबाद में हैं तो एक बार इस खूबसूरत झील को देखने रात के समय जाएं। झील के पानी में पूरे शहर का जगमगाता प्रतिबिंब देखते ही रह जाएंगे। इस झील का मुख्य आकर्षण है भगवान बुद्ध की प्रतिमा जिसे रात में लाइटों से सजाया जाता है। ये झील रात के वक्त खुलती है और यहां पर अलग-अलग तरह की बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
जोधपुर में वैसे तो बहुत से किले और महल हैं। लेकिन उमेद भवन की बात ही कुछ और है। इस महल का बहुत सा हिस्सा राजशाही लोगों का है लेकिन इसके कुछ हिस्से में 5 स्टार होटल बनाया गया है और एक म्यूजियम भी। इस महल से चांद की रोशनी में शहर का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।