फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Expensive Smiles: दुनिया के इन टाॅप सेलिब्रिटीज की मुस्कान है सबसे महंगी

Thu, 21 Jul 2022 05:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 21 Jul 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
Top Celebrities with the most expensive smiles in the world
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

Most Expensive Smiles: मुस्कान खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। कई बार लोग सेलिब्रिटीज की स्माइल देखकर उनके फैन बन जाते हैं। जब आपके सामने कोई मुस्कुराता हैं तो अंग्रेजी में एक कहावत कही जाती है, 'मिलियन डॉलर स्माइल'। य़ानी मुस्कान को कीमती कहा जाता है। लेकिन क्या आपका है कि दुनिया में कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जिनकी मुस्कान हकीकत में कीमती होती है। लाखों करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद लोग इन महंगी स्माइल वाले सेलिब्रिटीज को मुस्कुराते देख पाते हैं। हर कोई चमकीली सफेदी वादी सुंदर मुस्कान चाहते हैं। लेकिन इस तरह की मुस्कान पाने के लिए दांतों को एक महंगी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। हर कोई इस सुंदर मुस्कुराहट को पाने के लिए बहुत ज्यादा पैसा व्यय नहीं कर पाते। हालांकि सेलिब्रिटी अपने दांतों और मुस्कान के लिए पानी की तरह पैसा बहा देते हैं। ऐसे में कई सेलिब्रिटी हैं, जिनकी मुस्कुराहट ट्रेडमार्क बन गई है। चलिए जानते हैं टाॅप सेलिब्रिटीज के बारे में जिनकी मुस्कुराहट दुनिया में सबसे महंगी है।

Top Celebrities with the most expensive smiles in the world
विक्टोरिया बेकहम - फोटो : instagram

विक्टोरिया बेकहम

पूर्व गायिका और टीवी सेलिब्रिटी विक्टोरिया बेकहम की मुस्कान बहुत ही सुंदर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विक्टोरिया ने कॉस्मेटिक दंत चिकित्सा पर कथित तौर पर 40,000 डॉलर खर्च किए हैं। हालांकि इतना पैसा खर्च करने के बाद भी विक्टोरिया बेकहम अधिक मुस्कुराती नहीं हैं। हालांकि जब वह छोटी थी तो उनके दांतों के बीच गैप था, जो उनके मुस्कुराने पर दिखते थे। ऐसे में संभावना है कि बड़े होने के साथ ही उन्होंने अपने दांतों के लिए विनर्स फिट और सफेदी के लिए ट्रीटमेंट कराया होगा।

Top Celebrities with the most expensive smiles in the world
जॉर्ज क्लूनी की मुस्कान की कीमत - फोटो : instagram

जॉर्ज क्लूनी

दिग्गज अमेरिकी एक्टर और फिल्ममेकर जॉर्ज क्लूनी अपने डैशिंग लुक के अलावा अपनी सुंदर मुस्कान के लिए भी प्रसिद्ध हैं। भले ही उनकी मुस्कुराहट की टक्कर में पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी न हों लेकिन इस स्माइल के लिए उन्हें काफी व्यय करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, क्लूनी की दांत पीसने की आदत के कारण उनकी मुस्कान टेढ़ी हुआ करती थी। लेकिन दुनिया की सबसे महंगी कॉस्मेटिक दंत चिकित्सा प्रक्रियाओं में से एक पोर्सिलेन विनर्स के जरिए उन्होंने दांतों का ट्रीटमेंट कराया। एनएचएस के मुताबिक, प्रति दांत अनुमानित क्लूनी को 1000 डॉलर से लेकर 500 यूरो तक खर्च करने पड़ें। जो दांत उनके बाहर निकले थे, उसे भी क्लूनी ने ठीक कराया। उनके प्राकृतिक दांतों को उभारने और सुंदर बनाने के लिए मसूड़ों पर लेजर ट्रीटमेंट लेना पड़ा। जॉर्ज क्लूनी ने अपनी इस मुस्कान को पाने के लिए लगभग 30000 डॉलर से अधिक खर्च किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Celebrities with the most expensive smiles in the world
शेरिल कोल - फोटो : instagram

शेरिल कोल

सिंगर और टीवी सेलिब्रिटी शेरिल कोल अपनी सुंदरता और खूबसूरत मुस्कान के लिए पहचानी जाती हैं। लेकिन बचपन में शेरिल के दांत टेढ़े और नुकीले हुआ करते थे। बाद में उन्होंने अपने दांतों को सीधा, सफेद और आकार पाने के लिए ट्रीटमेंट लिया। शेरिल ने भी जॉर्ज क्लूनी की तरह की चीनी मिट्टी यानी पोर्सेलेन विनर्स के जरिए आकार में सुंदर और सफेद दांत पाए। अपने निजी दंत शुल्क के तहत, शेरिन ने प्रति दांत 500 यूरो की व्यय किए। इस हिसाब से उन्होंने अपनी वर्तमान मुस्कान के लिए लगभग 10 हजार यूरो खर्च किए होंगे। भारतीय रुपयो में 81 लाख रुपये से ज्यादा दांतों के ट्रीटमेंट पर खर्च किए।

विज्ञापन
Top Celebrities with the most expensive smiles in the world
टाॅम क्रूज़ की लाखों की मुस्कान - फोटो : social media

टाॅम क्रूज़

अपनी युवा लाइफ में, टॉम क्रूज की मुस्कान को निश्चित तौर पर आदर्श मुस्कुराहट में नहीं गिना जा सकता। जब टाॅम क्रूज 30 साल के थे, तब भी उनके दांत टेढ़े और दागदार थे। हालांकि हाॅलीवुड के सबसे महंगे अभिनेताओं में शामिल टाॅम क्रूज ने अपने दांतों की स्ट्रेटनिंग प्रक्रिया और वाइटनिंग पर 30,000 डॉलर से अधिक खर्च किया। इसके बाद उन्हें बहुत ही चमकदार और महंगी मुस्कान हासिल हो सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed