फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eating Curd In Monsoon: मानसून में दही खाना फायदेमंद या नुकसानदायक, सेवन से पहले जान लें जरूरी बात

Tue, 19 Jul 2022 06:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Jul 2022 06:35 PM IST
विज्ञापन
Eating Curd In Monsoon Season Causes Health Problems Know Myths And Facts In Hindi
दही के सेवन के नुकसान - फोटो : istock

Eating Curd In Monsoon: बरसात के मौसम में खान पान पर विशेष ध्यान रखना होता है। मानसून में अक्सर घर के बड़े बुजुर्ग हरी पत्तेदार सब्जियों, कढ़ी आदि का सेवन करने से मना करते हैं। इसके कुछ आयुर्वेदिक और मौसमी वजह होती हैं। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून में संक्रामक रोगों का जोखिम बढ़ जाता है, ऐसे में बाहर से आने वाली हरी पत्तेदार सब्जियों में रोगाणुओं का खतरा बढ़ जाता है। इससे पेट की समस्याओं का जोखिम हो जाता है। इसी तरह बारिश में दही और उससे बनी चीजों का सेवन भी न करने की सलाह दी जाती है। वैसे तो रोजाना दही खाने की सलाह दी जाती है। दही में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन सेहत के लिए फायदेमंद है और पाचन को दुरुस्त रखता है लेकिन सावन या मानसून के मौसम में दही के सेवन की मनाही क्यों होती है? चलिए जानते हैं सावन में दही क्यों नहीं खाना चाहिए।

Eating Curd In Monsoon Season Causes Health Problems Know Myths And Facts In Hindi
दही के सेवन पर आयुर्वेद की सलाह - फोटो : iStock

आयुर्वेद में दही खाने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि दही का सेवन सुबह या दोपहर के खाने में करना चाहिए। रात में दही नहीं खाना चाहिए। वहीं आयुर्वेद में मानसून में दही के सेवन की मनाही है। इसका आयुर्वेदिक कारण भी है। कहा जाता है कि बारिश में दही खाने के कुछ दुष्प्रभाव हैं।

Eating Curd In Monsoon Season Causes Health Problems Know Myths And Facts In Hindi
दही का सेवन न करने की वजह - फोटो : Pixabay

सावन में दही न खाने की वजह

आयुर्वेद के मुताबिक, बारिश के मौसम में शरीर के दोष असंतुलित हो जाते हैं। वहीं वात बढ़ जाता है और पित्त जमा हो जाता है। यानी मानसून में पेट संबंधी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। भले ही दही पाचन के लिए बेहतर सामग्री है लेकिन सावन में दही खाने से शरीर के छिद्र बंद हो जाते हैं और कई तरह की शारीरिक समस्याएं बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eating Curd In Monsoon Season Causes Health Problems Know Myths And Facts In Hindi
दही खाने के साइड इफेक्ट - फोटो : iStock

मानसून में दही के सेवन के दुष्प्रभाव

माना जात है कि सावन में दही के सेवन से गले में खराश हो जाती है। दही खाने से जोड़ों में दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बारिश में दही शरीर के लिए इंफेक्शन बढ़ाने में मदद करता है।

विज्ञापन
Eating Curd In Monsoon Season Causes Health Problems Know Myths And Facts In Hindi
मानसून में कढ़ी न खाएं - फोटो : facebook

मानसून में क्या न खाएं

बारिश के मौसम में दही के अलावा दही से बनने वाले अन्य चीजों का सेवन भी करने से मना किया जाता है। जैसे-छाछ, कढ़ी, ढोकला, दही बड़ा, इडली आदि न खाने की सलाह दी जाती है। 

नोट: ये लेख आयुर्वेदिक रिपोर्ट के आधार पर बनाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed