{"_id":"5c285c4ebdec22571463db1c","slug":"top-bollywood-celebritiess-villa-you-always-wanted-to-see","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महल से कम नहीं इन फिल्मी सितारों के बंगले, अंबानी के घर को भी देते हैं टक्कर","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
महल से कम नहीं इन फिल्मी सितारों के बंगले, अंबानी के घर को भी देते हैं टक्कर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: shubham
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
bollywood celebs home
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलेब्स के फैंस प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में हर चीज से वाकिफ होना चाहते हैं। यहां तक कि उनके घर, गाड़ी से लेकर असल जिंदगी में वह कैसे रहते हैं, सब जानने की जिज्ञासा रहती है। कितने फैंस तो अपने फेवरेट स्टार का घर देखने के लिए दूर दूर जाते हैं। इसी वजह से आज हम फैंस के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के घर की तस्वीरें जो देखने में किसी महल से कम नहीं लगते...
2 of 8
mannat
इस लिस्ट में हम सबसे पहले बात करेंगे सुपरस्टार किंग खान की। शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' मुंबई के सबसे महंगे और खूबसूरत घरों में से एक है। उनका यह बंगला लगभग 6000 स्कवॉयर फीट में फैला है जिसमें लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल, जिम, बॉक्सिंग रिंग और मिनी थिएटर है। इंडस्ट्री में सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक शाहरुख के बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए है।
3 of 8
जलसा
अब बात करते हैं, बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन की। अमिताभ बच्चन के घर का नाम 'जलसा' है, जो किसी रॉयल पैलेस या फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। यहां बिग बी अपने बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पत्नी जया के साथ रहते हैं। बिग बी के जुहू स्थित इस बंगले की कुल कीमत 160 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनका एक और घर है जिसका नाम 'प्रतीक्षा' है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
पटौदी पैलेस
अब बारी आती है सैफ अली खान की। पटौदी खानदान के नवाब सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर संग बांद्रा के 'फॉर्च्यून हाइट्स' में रहते हैं। आपको जानकर हैरान होगी कि सैफ के पटौदी पैलेस की कीमत को अंबानी भी नहीं छू पाए । पटौदी पैलेस की कीमत 750 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
5 of 8
shilpa shetty home
बॉलीवुड के रॉयल कपल शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का घर एक लग्जरी घर का जीता जागता नमूना है। शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। जिस बंगले में शिल्पा कुंद्रा परिवार के साथ रहती हैं उसका नाम 'किनारा' है। शिल्पा खुद जितनी खूबसूरत दिखती है उनका घर भी उतना ही सुंदर है। यह बंगला समुद्र के किनारे है और इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।