बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार होना बहुत सामान्य बात है। कोरोना के खौफ के कारण अधिकतर लोग इस समय इन छोटी - मोटी परेशानियों को नजरअंदाज करके डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं। यदि आपको एकदम डॉक्टर के पास नहीं जाना है तो मत जाइए पर प्राकृतिक काढ़ों का सेवन करके भी तो इन छोटी- मोटी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। काढ़े के निरंतर सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है। काढ़ा बनाना बहुत आसान होता है, सबसे अच्छी बात यह है कि इससे जुड़ी सारी सामग्रियां कीचन में उपलब्ध भी होती हैं और इसके लाभ अनेक हैं। सदियों से भारतवासी तरह-तरह के काढ़ों का सेवन करके ही बीमारियों को दूर भगाते आएं हैं। यदि आपको भी इस शुरूआती सर्दी में जुकाम, बुखार महसूस हो रहा तो बनाइए ये आसान काढ़े और हो जाइए स्वस्थ।
{"_id":"5fbd07ed26dd2728101d2053","slug":"this-ayurvedic-kadha-will-treat-you-from-cough-cold-and-fever-also-boosts-immunity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन जादुई काढ़ों के सेवन से सर्दी, खांसी और बुखार होंगे दूर, बढ़ेगी रोग- प्रतिरोधक क्षमता","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
इन जादुई काढ़ों के सेवन से सर्दी, खांसी और बुखार होंगे दूर, बढ़ेगी रोग- प्रतिरोधक क्षमता
Tue, 24 Nov 2020 08:42 PM IST
तेजस्वी मेहता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Tue, 24 Nov 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लौंग और तुलसी का काढ़ा
7-10 तुलसी की पत्तियां लें। 5-6 लौंग लें और उसे कूट लें। एक पैन में इन दोनों चीजों को डालकर उसमें दो गिलास पानी डालें। इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए। अब इसे छान लें और इसमें एक चुटकी सेंधा नमक मिलाएं। दिन में दो बार इसका सेवन करने से जुकाम और बुखार दोनों गायब हो जाएंगे।

- फोटो : file photo
अदरक और तुलसी का काढ़ा
10-12 तुलसी की पत्तियां 5-6 काली मिर्च लें और उसे कूट लें। एक इंच लम्बा अदरक लें। इन सभी सामग्रियों को एक पैन में डालें और उसमें 2 गिलास पानी डालें। अब इसे 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें और फिर छानकर पिएं। अगर स्वाद कड़वा लगे तो आप इसमें शहद मिला सकते हैं। दिन में दो बार इसका सेवन करें।

- फोटो : amar ujala
इलायची, अदरक और काली मिर्चा का काढ़ा
एक गिलास पानी को एक पैन में डालकर उबालें। अब इसमें एक छोटा टुकड़ा दालचीनी, चुटकी भर सफ़ेद मिर्च, अदरक का टुकड़ा और तीन चार कूटी हुई इलायची डालें। इसे धीमी आंच पर कुछ देर तक पकाएं। अब इसे छान लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। रोजाना दिन में एक बार इसका सेवन करें।

- फोटो : social media
अजवाइन का काढ़ा
अजवाइन के कई सारे फायदे हैं। अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी लें और पानी को उबाल लें। आधा चम्मच अजवाइन और थोड़ा गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं. इसके बाद गुनगुने काढ़े का सेवन करें। यह काढ़ा पेट के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही खांसी की समस्या से भी राहत दिला सकता है।