फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teachers Day 2020: जानते हैं शिक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण क्यों हैं शिक्षक

Sat, 05 Sep 2020 06:39 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 05 Sep 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
Teachers Day 2020 in hindi Why teachers are important than education
शिक्षक दिवस 2020 - फोटो : Pixabay

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राषट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के दिन मनाते हैं। यह दिन शिक्षा के क्षेत्र शिक्षकों के योगदान और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। किसी भी सफल व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके शिक्षक की मेहनत होती है। आइए जानते हैं कि शिक्षा से ज्यादा क्यों महत्वपूर्ण हैं शिक्षक...

Teachers Day 2020 in hindi Why teachers are important than education
Teacher's day 2020 - फोटो : Facebook/Shanti Juniors-M.G Road

शिक्षक या गुरु का किसी भी इंसान के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। शिक्षक छात्र को एक गीली मिट्टी से घड़े का आकार देता है। कबीर दास जी ने अपने इस दोहे में कहा है,
पंडित यदि पढि गुनि मुये, गुरु बिना मिलै न ज्ञान।
ज्ञान बिना नहिं मुक्ति है, सत्त शब्द परमान॥

 कबीरदास जी कहते है कि बड़े-बड़े विद्वान शास्त्रों को पढ़कर अपने आप को ज्ञानी होने का समझते हैं, परंतु गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिलता और ज्ञान के बिना मुक्ति नहीं मिलती है।

Teachers Day 2020 in hindi Why teachers are important than education
शिक्षक दिवस पर अनमोल विचार - फोटो : Pixabay/Amarujala

गुरु कुम्हार शिष कुंभ है, गढि गढि काढैं खोट ।
अंतर हाथ सहार दै, बाहर बाहै  चोट ।।


इस दोहे में कबीर दास जी शिक्षक की महत्वता बताते हुए कहते हैं कि शिष्य कच्चे घड़े के समान होता है, जिस तरह से कुम्हार घड़े को सुंदर और सही आकार देने के लिए अंदर से थाप मारता है, उसी तरह से गुरु भी अपने शिष्य को अनुशासन में रखकर उसे सही और गलत का मार्ग दिखाकर समाज में जीवन जीना सिखाता है।  

किसी के भी जीवन में गुरु ही होता है जो अपने शिष्य को अज्ञान रुपी अंधकार से निकाल कर प्रकाश रुपी ज्ञान की ओर लेकर जाता है। शिक्षक ही छात्र को जीवन में संघर्षों से लड़कर जीतना सिखाता है। एक सफल व्यक्ति वही होता है, जो अपने शिक्षक की हर बात को सही से आत्मसात करता है। अगर आप किसी भी सफल व्यक्ति के बारे में जानेंगे तो पाएंगे की उसकी सफलता के पीछे एक शिक्षक द्वारा दी गई शिक्षा होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Teachers Day 2020 in hindi Why teachers are important than education
शिक्षक दिवस 2020 - फोटो : Pixabay

गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।।
 

कबीर जी इस दोहे में कहते हैं कि गुरू और गोबिंद (भगवान) एक साथ खड़े है तो किसे प्रणाम करना चाहिए।  ऐसी स्थिति में गुरू के श्रीचरणों में शीश झुकाना चाहिए क्योंकि उन्हीं की कृपा से गोविन्द का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस तरह से कबीरदास जी ने शिक्षक की महिमा का वर्णन किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed