रोमांटिक डेट पर जाने से पहले जान लें ये डायनिंग टेबल मैनर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर आप अपने पार्टनर के साथ बाहर लंच या डिनर के लिए जाती होंगी। कई बार बहुत सी महिलाओं को टेबल एटिकेट्स के बारे में नहीं मालूम होता है, जिस वजह से उन्हें कई बार अनकम्फर्टेबल महसूस होता है। अगर आप भी पार्टनर के साथ बाहर जाते समय ऐसा महसूस करती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप कॉन्फीडेंट महसूस करेंगी और आप पार्टनर के साथ लंच या डेट का मजा भी ले पाएंगी। आइए जानते हैं टेबल एटिकेट्स के बारे में...
-सबसे पहली बात जिसका आपको ख्याल रखना है वो यह कि वेटर को ऑर्डर देते समय आप उससे आराम से बात करें। आप चाहें तो वेटर से सलाह भी ले सकते हैं कि यहां कि स्पेशल डिश क्या है। इस दौरान मेन्यू में देखने की बजाय वेटर को देखते हुए उससे बात करें।
-जब कभी बाहर खाना खाने जाएं तो वेटर को हाथ हिलाकर या आवाज देकर नहीं बुलाना चाहिए। पहले टेबल पर आराम से बैठें और जो भी आस-पास वेटर हो उसे आंखों से इशारा करते हुए बुलाएं।
-इसके बाद टेबल पर रखा नैपकीन उठाएं और अपनी गोद में रख लें। अगर यह नैपकिन आकार में छोटा है तो आप इसे पूरी तरह से फैलाकर गोद में रखें और अगर यग आकार में बड़ा है तो इसे ऐसे ही गोद में रख लें।
-नैपकीन का इस्तेमाल आप होठों को साफ करने के लिए कीजिए, लेकिन इसे तौलिया समझकर चेहरा और नाक साफ न करें। जब खाना खा लें तो ध्यान रखें नैपकीन हमेशा टेबल के दांए तरफ रख जाता है।
-खाना खाते समय मुंह से आवाज नहीं आनी चाहिए। खाना खाते वक्त कभी भी टेबल पर अपनी कोहनियों को मत रखिए।
-अगर कोई चीज टेबल पर आप से दूर रखी है तो उसे झुककर उठाने की बजाय किसी अन्य से आग्रह कर उसे मांगें।
-खाना ऑर्डर करते समय अगर आप मीठा भी कुछ ऑर्डर कर रहे हैं तो वेटर को बोल दें कि मीठे को आखिर में सर्व करे।
-खाना खाते समय ज्यादा बातें न करें और इस बात का खास खयाल रखें कि इस दौरान बिल्कुल फोन का इस्तेमाल न करें।