फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरमार्केट के छोटे-छोटे ट्रिक्स, करवाते हैं बड़े खर्च

Mon, 21 Mar 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Mon, 21 Mar 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
supermarket tricks to lure consumers into buying more
supermarket tricks - फोटो : getty images
ऐसा कभी लगा कि जब भी सुपरमार्केट जाते हैं, जरूरत से ज्यादा ही खर्च करके आते हैं? जानिए एक्सपर्ट से कि आखिर किस तरह के ट्रिक अपनाकर लोगों की जेब ढीली करवाई जाती है।

सुपरमार्केट ट्रिक

supermarket tricks to lure consumers into buying more
- फोटो : getty images
अब हर मॉल में शॉपिंग कार्ट का साइज बड़ा ही होता है। कभी सोचा है ऐसा क्यों? मार्केटिंग कंसलटेंट मार्टिन लिंडस्टॉर्म बताते हैं ‌कि शॉपिंग कार्ट को जानबूझकर बड़ा किया गया था। देखा जाना था कि इनका साइज बढ़ाकर क्या वाकई लोग ज्यादा खरीदने लगते हैं? उनकी उम्मीदें सच तब साबित हुईं जब उन्होंने पाया कि जितना बड़ा कार्ट होता है लोग उतना ही भरकर सामान खरीदते हैं। इससे सेल में तुरंत इजाफा हुआ।

सुपरमार्केट ट्रिक

supermarket tricks to lure consumers into buying more
- फोटो : getty images

कभी सोचा है कि खाने-पीने की चीजों को आप ज्यादातर पैक में क्यों पाते हैं? वेस्टकॉम के पूर्व सुपरमार्केट एग्जीक्यूटिव और वाइस प्रेसिडेंट जेफ वीडोर ने बताया कि लोग चाहें कितने भी पैक उठाए, घर ले जाकर उन चीजों का इस्तेमाल करने की आदत बिल्कुल नहीं बदलती। उन्हें ऐसा लगता है कि वो धीरे-धीरे पूरे पैक को खत्म करेंगे, लेकिन वो उसे उतनी ही तेजी से खत्म कर फिर से मॉल पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरमार्केट ट्रिक

supermarket tricks to lure consumers into buying more
- फोटो : getty images
मार्टिन लिंडस्टॉर्म  ने बताया ‌कि औसतन उपभोक्ता को चार चीजों से ज्यादा आइटम के दाम याद नहीं रहते। उन्हें आइडिया ही नहीं रहता कि बाजार के मुकाबले वो चीजों को महंगा या सस्ता खरीद रहे हैं, बस खरीदते ही चले जते हैं।
विज्ञापन

सुपरमार्केट ट्रिक

supermarket tricks to lure consumers into buying more
- फोटो : getty images
मॉल्स में जाते ही एक अजब सी भीनी खुशबू आने लगती है। जानते हैं ऐसा किस लिए? ऐसा जानबूझकर किया जाता है ताकि कंज्यूमर को ज्यादा देर तक रोका जा सके। खरीदारी करते हुए अगर भीनी खुशबू आती रहे तो उपभोक्ता जितना सोचकर आया रहता है उससे ज्यादा ही खरीद लेता है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed