फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेक में खेलेंगे ये खेल तो छू मंतर हो जाएगा स्ट्रेस

Thu, 27 Jul 2017 10:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Thu, 27 Jul 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
playing video game during break time will lead you to be stress free
अगर आप भी काम के दौरान तनाव महसूस करते हैं तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में पाया है कि काम के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेकर वीडियो गेम खेला जाए तो यह आपको तनावमुक्त रखने में मदद करता है। 


 
playing video game during break time will lead you to be stress free
काम के बीच में कुछ मनोरंजक एक्टिविटी करना आपको फिर से ऊर्जा से भर देता है। अधिकतर मामलों में ऐसा देखा गया है कि काम के दौरान ज्यादातर लोग खुद को थका हुआ, हताश, परेशान और चिंतित महसूस करते हैं। 

 
playing video game during break time will lead you to be stress free
यह समस्या दूसरों की सुरक्षा से जुड़े पेशे जैसे एयर ट्रैफिक कंट्रोल और हेल्थ केयर सेक्टर में ज्यादा देखी जाती है। इन क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों में दिमागी थकान अधिक देखी जाती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
playing video game during break time will lead you to be stress free
जिसकी वजह से कभी-कभी गलतियां होने की आशंका भी काफी बढ़ जाती है। अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऐसे 66 कर्मचारियों में दिमागी हताशा को दूर करने के काम के दौरान पांच मिनट के लिए वीडियो गेम खेलने को कहा। 

 
विज्ञापन
playing video game during break time will lead you to be stress free
शोधकर्ताओं ने पाया कि लगभग सभी प्रतिभागी जब ब्रेक के बाद काम पर लौटे तो वह पहले से ज्यादा तनावमुक्त व तरोताजा महसूस कर रहे थे। यह रिसर्च ‘ह्यूमन फैक्टर्स’ पत्रिका में प्रकाशित हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed