फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाइट शिफ्ट वाली औरतों को क्यों होती है मां बनने में दिक्कत?

Sat, 11 Feb 2017 04:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Feb 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
Night shifts make harder for women to conceive
- फोटो : Getty Images

वो महिलाएं जो नाइटशिफ्ट में काम करती हैं उन्हें गर्भधारण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो वो बच्चा पैदा करने लायक भी नहीं बचतीं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये एक्सपर्ट्स का कहना है। 

Night shifts make harder for women to conceive

हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च की गई जिसमें ये बात सामने आई है कि ऐसी महिलाएं जिनके ऑफिस के काम का समय अस्थिर होता है उनकी प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही ऐसी महिलाएं जिनके काम में ज्यादा शारीरिक श्रम की जरुरत पड़ती है उन्हें भी बच्चा पैदा करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

Night shifts make harder for women to conceive

रिसर्च के दौरान पाया गया कि ऐसा महिलाओं के हॉर्मोन्स में बदलाव की वजह से होता है। ये बदलाव सोने-जागने के अनियमित समय और ज्यादा शारीरिक श्रम की वजह से होता है। शोधकर्ताओं ने इस स्टडी में 473 महिलाओं को शामिल किया जिसने उन्होंने 35 साल की महिलाओं को औसत माना। ये महिलाएं  Massachusetts General Hospital में इंफर्टिलिटी ट्रीटमेंट करा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Night shifts make harder for women to conceive

शोधकर्ताओं ने पाया जो महिलाएं नियमित तौर पर नाइट शिफ्ट करती हैं उनमें 24 प्रतिशत तक अंडे कम परिपक्व रह गए। ये अंडे विकसित होने में सक्षम नहीं थे। जबकि जो महिलाएं अधिक शारीरिक श्रम वाली नौकरी कर रही थीं उनमें करीब 14 प्रतिशत कम परिपक्व अंडे पाए गए।

विज्ञापन
Night shifts make harder for women to conceive

दरअसल जन्म के समय से ही लड़कियों में करोड़ों अपरिपक्व अंडे मौजूद होते हैं जो उनके किशोरावस्था पर पहुंचने के बाद हॉरमोन्स की वजह से परिपक्व हो जाते हैं। लेकिन अगर ये हॉर्मोन्स असंतुलित हो जाएं तो ये अंडे परिपक्व नहीं हो पाते और बाद में विकसित होकर बच्चे बनने की हालत में नहीं होते। नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं में हॉर्मोनल असंतुलन की वजह से बच्चा पैदा करने की संभावना कम हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed