फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चे को है मोबाइल की लत तो आजमाए ये खास तरीका, झट से दूर होगी परेशानी

Sun, 08 Apr 2018 10:18 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Know how you can get rid of your mobile addiction
इंटरनेट की लत के शिकार बच्चे रातभर फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे साइट्स पर समय गुजारते हैं। ऐसे युवा या किशोर आयु के बच्चे अपने काम पर केंद्रित नहीं हो पाते हैं। अब अमेरिका में ऐसे किशोर और युवा लोगों को मोबाइल की लत से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ ऐसे विशेष क्लिनिक खुल रहे हैं, जो मोबाइल फोन की लत को छुड़ाते हैं।


 
Know how you can get rid of your mobile addiction
सैन-फ्रांसिस्को से करीब 30 किलोमीटर दूर एक हवेली में एक क्लीनिक खोला गया है, जो पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर हरियाली के बीच है। इस क्लीनिक में युवाओं का 45 दिनों तक इलाज किया जाता है। यहां मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट पर पाबंदी है। कंप्यूटर का इस्तेमाल सिर्फ क्लासरूम में होता हैं, जिनका इस्तेमाल शिक्षक और साइकोलॉजिस्ट की देखरेख में किया जाता है। 

 
Know how you can get rid of your mobile addiction
इस क्लिनिक के निदेशक डेनिएल कोवाक्स कहते हैं, "यहां मरीजों को स्पेशल थेरेपी दी जाती है, ताकि इंटरनेट की लत छुड़ाई जा सके और वे पढ़ाई, परिवार, दोस्तों और ऑफलाइन कामों पर समय अधिक दे सकें। यहां मरीज के परिवारों को भी रखा जाता है, ताकि उनके बीच रिश्ते अच्छे हो सके। यहां आने वाले बच्चों को थेरेपी देने के साथ-साथ, उनके कौशल का विकास किया जाता है। शारीरिक व्यायाम भी करवाया जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how you can get rid of your mobile addiction
यहां पढ़ाई के साथ-साथ योगा और अध्यात्म की कक्षाएं भी चलती हैं। शुरू में युवाओं व बच्चों को कुछ परेशानियां होती हैं, पर धीरे-धीरे उन्हें ऑफलाइन दुनिया से प्रेम करना सीखाया जाता है। " वैसे अमरीका में इंटरनेट की लत को आधिकारिक तौर पर बीमारी नहीं माना जाता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, चीन, इटली और जापान इसे बीमारी मानते हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में इसका इलाज सरकारी अस्पतालों में भी होता है। 

 
विज्ञापन
Know how you can get rid of your mobile addiction
क्या है इंटरनेट लत
जब इंटरनेट कनेक्शन कटने पर बच्चों को गुस्सा आए, सोशल मीडिया का इस्तेमाल छुप-छुप कर करे और झूठ बोले, परिवार से दूर होने लगे, तो समझ लेना चाहिए कि बच्चे को इंटरनेट की लत है। ऐसे में अभिभावकों के लिए यह जरूरी है कि वह इंटरनेट प्रयोग की सीमा तय करें। खाने के समय और सोने से पहले कंप्यूटर, इंटरनेट के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed