{"_id":"59c633bb4f1c1b88688b6229","slug":"in-this-festive-season-visit-these-places-which-is-near-by-delhi-ncr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से 2 घंटे की दूरी पर हैं ये खूबसूरत लोकेशंस, फेस्टिव वीकेंड पर जरूर कर आएं सैर","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
दिल्ली से 2 घंटे की दूरी पर हैं ये खूबसूरत लोकेशंस, फेस्टिव वीकेंड पर जरूर कर आएं सैर
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 23 Sep 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
नीमराना फोर्ट-पैलेस
फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। नवरात्रि के बाद दशहरा और फिर दिवाली यानि फुल ऑन मौज-मस्ती और ढेर सारी छुट्टियां। अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं और इसी सोच में डूबे हैं कि ऐसी कौन सी जगह जाएं, जहां पर एक दिन में घूमकर वापस आ सकें तो आपकी इस परेशानी को हम चुटकियों में दूर कर देते हैं।
वृदांवन
दिल्ली से वृदांवन केवल 142 किलोमीटर है यानि की इतना समय तय करने में आपको गाड़ी से केवल 2 घंटे लगेंगे। ये स्थल भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा है जहां पर भगवान कृष्ण और राधा रानी के कई सारे मंदिर हैं। इसके साथ ही यहां पर स्थिन बांके बिहारी मंदिर काफी फेमस है जहां लोग दूर दूर से माथा टेकने आते हैं।
पढ़ें- ये है हनीमून पर जाने का सही समय, हर कपल रखें ध्यान
पढ़ें- ये है हनीमून पर जाने का सही समय, हर कपल रखें ध्यान
नीमराना फोर्ट-पैलेस
दिल्ली से महज 122 किलोमीटर दूर नीमराना फोर्ट-पैलेस है जहां पर आप दो घंटे में पहुंच सकते हैं। ये फोर्ट राजस्थान के अलवर में बना हुआ है जिसे अब आलिशान होटल के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
चारों तरफ हरियाली और बीच में बना ये फोर्ट टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रैक्ट करता है। इस फोर्ट में पृथ्वी राज चौहान तृतीय का शासन था।
पढ़ें- गुस्सा करना भी होता है अच्छा, तुरंत करें जाहिर वरना...
चारों तरफ हरियाली और बीच में बना ये फोर्ट टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रैक्ट करता है। इस फोर्ट में पृथ्वी राज चौहान तृतीय का शासन था।
पढ़ें- गुस्सा करना भी होता है अच्छा, तुरंत करें जाहिर वरना...
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा
ताजनगरी आगरा का सफर भी आप एक दिन में पूरा कर सकते हैं। यह दिल्ली से महज 3 से 3:30 घंटे की दूरी पर है। जहां पर ताजमहल के अलावा आगरा फोर्ट भी टूरिस्ट के आकर्षण का केन्द्र बना रहता है।
पढ़ें- अगर चीजों को गौर से देखने पर भी सहम जाते हैं आप, तो मामला गड़बड़ है..
पढ़ें- अगर चीजों को गौर से देखने पर भी सहम जाते हैं आप, तो मामला गड़बड़ है..
विज्ञापन
भरतपुर बर्ड सेन्चुरी
अगर आप पशु पक्षियों से लगाव रखते हैं तो भरतपुर बर्ड सेन्चुरी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। ये दिल्ली से 182 किलोमीटर की दूरी पर है जहां पर आप अलग अलग तरह के पक्षियों को देख सकते हैं।