{"_id":"5a0ed09f4f1c1bf2538bd744","slug":"if-you-want-stress-free-life-than-start-your-day-with-these-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोसों दूर भाग जाएगा तनाव जब करेंगे दिन की शुरुआत इन चीजों के साथ ","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
कोसों दूर भाग जाएगा तनाव जब करेंगे दिन की शुरुआत इन चीजों के साथ
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
stress management
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह होते ही लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज में व्यस्त हो जाते हैं। शाम होने तक थकान और चिड़चिड़ापन होने लगता है ऐसा होने की कई वजह होती है जिसकी वजह से तनाव का होना स्वाभाविक है। ज्यादातर ऐसा ऑफिस में बॉस से किसी बात पर झगड़ा होना या फिर पारिवारिक टेंशन की वजह से होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन खुशनुमा बीते तो दिन की शुरुआत अच्छी करनी होगी।
stress management
ताजी हवा को घर के अंदर आने दें
सुबह-सवेरे न केवल घर की खिड़कियां, बल्कि दिल के दरवाजे खोलकर रोशनी का स्वागत करें। परदों को कुछ इस तरह लगाकर सोएं कि सुबह आंख खुले तो कमरा नेचुरल रोशनी से भरा हुआ हो। दिन भर बॉडी आपके मन मुताबिक काम करें, इसके लिए सुबह नेचुरल रोशनी से संपर्क जरूरी है। ये रोशनी बॉडी को मेलाटोनिन के प्रोडक्शन को कम करने और अड्रेनलिन प्रोडक्शन शुरू करने का सिग्नल देती है। इस तरह आपकी आधी नींद टूट जाती है और अलार्म बजने पर चिड़चिड़ापन महसूस नहीं होता।
पढे़ं- जानें आखिर क्यों नंबर 13 से होती है लोगों को टेंशन

फिटनेस
जरूर करें एक्सरसाइज
एक्सरसाइज आपको पूरा दिन अलर्ट रखती है। इससे कई किस्म की गलतियां होने से आप बच जाते हैं। इसलिए हर दिन 30 मिनट की एक्सरसाइज को सुबह की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे एंडोर्फिन्स हार्मोन सक्रिय होता है, जो आपको दिन भर खुशनुमा रखने में मददगार साबित होगा।
पढे़ं- तनाव से पुरुषों को हो सकते हैं ये 4 बड़े नुकसान, आप भी जान लें

relationship
खुद को दें समय
सुबह काफी व्यस्तता रहती है। बावजूद इसके 10-15 मिनट खुद के साथ बिताएं। इससे आपको शांति और सुकून मिलेगा। चाहें तो अपना पसंदीदा संगीत सुने, कोई बुक या मैगजीन पढ़ें। लेकिन, दिन शुरू करने से पहले खुद को समय जरूर दें।
पढे़ं- काम का तनाव, भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे मिलेगा दिमाग को रिलेक्स

अलॉर्म लगाकर सोएं
सुबह जिस वक्त उठना हो, उससे पंद्रह मिनट पहले का अलार्म सेट करके सोएं। इससे सुबह उठकर स्ट्रेचिंग और सोच-विचार करने का समय मिल जाएगा और लेट होने की हड़बड़ी में बिस्तर छोड़ने की बजाय आप आराम से धीरे-धीरे उठ सकते हैं। बाद में आपका बॉडी क्लॉक भी अलार्म क्लॉक से मैच हो जाएगा।