फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस नवरात्रि इन व्यंजनों को जरूर करें TASTE, व्रत रखने वालों की होगी मौज

Fri, 22 Sep 2017 02:39 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 22 Sep 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
crazy for fasting food than dont miss to visit these restaurant in Delhi NCR during Navratri
रहिए कूल
नवरात्रि में व्रत का खाना देखकर मुंह में पानी आ जाता है और आए भी क्यों न..आखिरकार ये खाना न केवल देखने में अट्रैक्टिव होता है बल्कि स्वाद में भी लजीज होता है। दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में नवरात्रि के दिनों में व्रत में ऐसे ऐसे पकवान बनाए जाते हैं जिसे देखकर कोई भी अपने ऊपर काबू नहीं कर सकता।


तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दिल्ली एनसीआर में कौन सी ऐसी जगह है जहां पर न केवल आपको व्रत वाला लजीज खाना मिलेगा बल्कि स्पेशल ऑफर भी मिलेंगे।

पढ़ें- कुट्टू के आटे के ये फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे खाने पर मजबूर
crazy for fasting food than dont miss to visit these restaurant in Delhi NCR during Navratri
रहिए कूल
अगर आप देसी खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए गुरुग्राम एकदम परफेक्ट है। यहां पर कई सारे ऐसे रेस्तरां है जहां पर आपको खाने की ऐसी ऐसी डिशेज परोसी जाएगी जिसे खाकर अच्छा महसूस करेंगे खासतौर पर फर्जी कैफे में।

यहां पर आपको पनीर की स्पेशल डिश, आलू कढ़ाई, सिंघाड़ा पूड़ी, बनाना और साबूदाना डिश के अलावा पपीते का हलवा भी शामिल है। 

नवरात्रि स्पेशल डिशेज का ये ऑफर 21 सितंबर से शुरू हो गया है जो कि 29 सितंबर तक चलेगा। 

पढ़ें- व्रत में सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेगा आलू केला पकौड़ा
crazy for fasting food than dont miss to visit these restaurant in Delhi NCR during Navratri
रहिए कूल
नवरात्रि के मौके पर पारसी रेस्टोरेंट भी पूरी तरह से नौ दिनों के रंग में रंग चुका है। दोपहर के 12 बजे से यहां पर आपको व्रत वाले खाने की ऐसी ऐसी स्पेशल डिशेज परोसी जाएंगी जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। 

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम स्थित सोडा बॉटल ओपनर वाला रेस्तरा इन्हीं में से एक है।

साबूदाना पापड़, ग्वारफली, आलू की स्पेशल सब्जी, कुट्टू की पूड़ी और व्रत के चावल का लुत्फ भी आप इस रेस्टोरेंट में उठा सकते हैं। इन सब चीजों के अलावा साबूदाने की खीर और व्रत के फलूदा नाम की स्वीट डिश भी मिलेगी। 

इन सब चीजों का मजा आप केवल 450/- में उठा सकते हैं।

पढ़ें- रोज पिएंगे तुलसी वाला दूध तो छूमंतर हो सकती हैं ये बीमारियां
विज्ञापन
विज्ञापन
crazy for fasting food than dont miss to visit these restaurant in Delhi NCR during Navratri
रहिए कूल
दिल्ली में नवरात्रि की तैयारियां कई सारे रेस्तरां में की गई हैं इन्हीें में से एक है मशहूर रेस्टोरेंट द मसाला ट्रेल है जहां पर आपको व्रत वाले खाने की सारी वेराइटी एक छत के नीचे आसानी से मिल जाएगी।

यहां पर आपको कचालू की चाट, पनीर के पकोड़े, दही अरबी की सब्जी,मखाने का झोल, सामुक पुलाव, कुट्टू की पूड़ी, चुकंदर का रायता के अलावा लौकी के हलवे का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
crazy for fasting food than dont miss to visit these restaurant in Delhi NCR during Navratri
रहिए कूल
नवरात्रि के दिनों में दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित कठपुतली रेस्तरां भी खाने के मामले में पीछे नहीं है। यहां पर आपको शिकंजी, फलों का रायता, साबूदाना की टिक्की, शकरकंदी चाट, पनीर टमाटर वाला, आलू रसीला, सिंघाड़ा पूड़ी, कुट्ट का पराठा, साबूदाना खीर के अलावा दुधिया हलवे का भी लुत्फ आपको इस रेस्टोरेंट में मिल सकता है। 

हालांकि इस रेस्टोरेंट पर जानें से पहले समय का ध्यान रखें क्योंकि इन वेराइटियों का मजा आप दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक और उसके बाद शाम 7:30 बजे रात के 11:30 बजे तक उठा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed