{"_id":"602e20db295c76535569d332","slug":"akhilesh-yadav-and-dimple-yadav-love-story-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले दोस्ती, फिर प्यार और शादी, कुछ ऐसी ही अखिलेश यादव और डिंपल की लव स्टोरी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
पहले दोस्ती, फिर प्यार और शादी, कुछ ऐसी ही अखिलेश यादव और डिंपल की लव स्टोरी
अखिलेश यादव को कौन नहीं जानता है। वह देश के एक जाने-माने राजनेता हैं और उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 47 वर्षीय अखिलेश समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। उन्होंने राजस्थान मिलिट्री स्कूल धौलपुर से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की है, जबकि मैसूर के एस. जे. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से स्नातक किया है और उसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए, जहां उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। उनकी प्रेम कहानी तब शुरू हुई थी, जब वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे।
2 of 6
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की लव स्टोरी किसी फिल्मी प्रेम कहानी से बिल्कुल भी कम नहीं है। पहली बार उनकी मुलाकात तब हुई थी, जब अखिलेश 21 साल के थे जबकि डिंपल महज 17 साल की थीं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी और फिर बाद में दोनों एक अच्छे दोस्त बन गए और बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
3 of 6
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/अखिलेश भईया
सुनीता एरन ने अखिलेश यादव की जिंदगी पर एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम 'अखिलेश यादव - बदलाव की लहर' है। इस किताब में उन्होंने अखिलेश की निजी जिंदगी से जुड़ी कई अहम बातें भी बताई हैं। किताब के मुताबिक, अखिलेश और डिंपल दोस्त से मिलने का बहाना बनाकर एक-दूसरे से छुप-छुपकर मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/Anoop Gupta
किताब के मुताबिक, सिडनी जाने के बाद भी अखिलेश और डिंपल लगातार संपर्क में रहे। अखिलेश डिंपल को लव लेटर्स भी लिखते थे और ग्रीटिंग कार्ड्स भी भेजते थे। यह सिलसिला करीब चार सालों तक चला। जब अखिलेश अपनी पढ़ाई पूरी कर वापस उत्तर प्रदेश लौटे तो उन्होंने डिंपल से शादी करने का मन लगभग बना लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/Akhilesh fans page
कहते हैं कि मुलायम सिंह यादव अखिलेश और डिंपल की शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अखिलेश भी डिंपल से शादी करने के लिए अड़ गए थे। आखिरकार बहुत सोच-विचार के बाद मुलायम सिंह यादव उनकी शादी को मान गए, जिसके बाद 24 नवंबर 1999 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। डिंपल उत्तराखंड के निवासी रहे लेफ्टिनेंट कर्नल एससी रावत की बेटी हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।