Haldi-Mehndi Decoration Idea: जिस तरह से शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है, ठीक उसी तरह से शादी से जुड़ी हर रस्म भी दूल्हा और दुल्हन के लिए स्पेशल होती है। इसे और खास बनाने के लिए न सिर्फ दूल्हा दुल्हन बल्कि उनके घर वाले भी कई कई दिन पहले से इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं।
इन्हीं रस्मों में सबसे स्पेशल होती है हल्दी और मेहंदी की रस्म। इसके लिए घर को खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। वैसे तो इसके लिए डेकोरेटर होते हैं, लेकिन यदि आप डेकोरेटर से घर नहीं सजवाना चाहते तो हम यहां आपको हल्दी मेहंदी डेकोरेशन के कुछ आइडिया देने जा रहे हैं।
2 of 6
पारंपरिक चीजों का करें इस्तेमाल
- फोटो : instagram
पारंपरिक चीजों का करें इस्तेमाल
यदि आप हल्दी-मेहंदी की डेकोरेशन को पारंपरिक टच देना चाहती हैं तो उसके लिए फूलों के साथ-साथ मटकों का इस्तेमाल करें। यदि आपके पास मिट्टी के मटके हैं, तो उन्हें सजा लें। उससे भी आपकी डेकोरेशन खूब प्यारी दिखेगी। यदि मिट्टी के मटके नहीं हैं तो उनके रंगों का चयन डेकोरेशन के हिसाब से ही करें।
3 of 6
फूलों का करें इस्तेमाल
- फोटो : instagram
फूलों का करें इस्तेमाल
शादी-विवाह में फूल काफी ज्यादा काम आते हैं। ऐसे में आप यदि पीले और हरे फूलों से हल्दी-मेहंदी का स्टेज सजाएंगे तो ये देखने में काफी प्यारा लगेगा। अदि डेकोरेशन बदलने का समय है, तब तो ठीक है, वरना आप दोनों रंगों का इस्तेमाल करते हुए ही सजावट करें।
4 of 6
कुशन की सहायता से सजाएं
- फोटो : instagram
कुशन की सहायता से सजाएं
कुछ अलग करना चाहते हैं तो उस तरह से पहले तो डेकोरेशन की जगह सोफे और कुर्सी डलवाएं। इसके बाद इनपर खूब सारे कुशन भी लगवाएं। ये कुशन वाला आइडिया मेहंदी के लिए ज्यादा सही है। हल्दी में कुशन खराब होने का डर रहता है।
5 of 6
लाइट्स का करें इस्तेमाल
- फोटो : instagram
लाइट्स का करें इस्तेमाल
यदि हल्दी-मेहंदी का कार्यक्रम शाम के समय है तो इस तरह से लाइट्स का इस्तेमाल करके अपने घर को सजाएं। इसके लिए आप लैंप्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जगमगाती हुई लाइट्स डेकोरेशन में चार चांद लगा देंगी।