फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Side Effects Of Drinking Lemon Water : नींबू पानी पीने के क्या हैं बड़े नुकसान, आप भी जान लें

Wed, 28 May 2025 04:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 28 May 2025 04:26 PM IST
सार

Side Effects Of Drinking Lemon Water नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन किसी भी चीज़ की अति नुकसानदायक हो सकती है। आइए जानते हैं नींबू पानी पीने के कुछ संभावित नुकसान और इसके सही तरीके से सेवन के बारे में।

विज्ञापन
Side Effects Of Drinking Lemon Water Daily Nimbu Pani Peene Ke Nuksan in Hindi
नींबू पानी पीने के नुकसान - फोटो : Adobe

Side Effects Of Drinking Lemon Water: नींबू पानी को स्वास्थ्य वर्धक और डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में देखा जाता है। यह वजन घटाने, पाचन सुधारने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत सुबह खाली पेट नींबू पानी के सेवन से करते हैं। वहीं वजन कम करने के लिए लोग दिन में कई बार नींबू पानी पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके ज्यादा सेवन से कई नुकसान भी हो सकते हैं? नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन किसी भी चीज़ की अति नुकसानदायक हो सकती है। संतुलन बनाए रखना और अपने शरीर की प्रतिक्रिया पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं नींबू पानी पीने के कुछ संभावित नुकसान और इसके सही तरीके से सेवन के बारे में।

Side Effects Of Drinking Lemon Water Daily Nimbu Pani Peene Ke Nuksan in Hindi
दांत - फोटो : Freepik.com

दांतों के लिए नुकसानदायक

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड दांतों के इनेमल को घिस सकता है, जिससे दांत संवेदनशील और कमजोर हो सकते हैं। नींबू का अधिक सेवन दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Side Effects Of Drinking Lemon Water Daily Nimbu Pani Peene Ke Nuksan in Hindi
गैस और एसिडिटी की समस्या - फोटो : Freepik.com

गैस और एसिडिटी की समस्या

खाली पेट नींबू पानी पीने से कुछ लोगों को एसिड रिफ्लक्स या गैस की समस्या हो सकती है, खासकर उन्हें जिनका पाचन तंत्र पहले से संवेदनशील हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Side Effects Of Drinking Lemon Water Daily Nimbu Pani Peene Ke Nuksan in Hindi
बार-बार पेशाब लगना - फोटो : istock

बार-बार पेशाब लगना और डिहाइड्रेशन

नींबू पानी एक प्राकृतिक डाइयूरेटिक है, जिससे पेशाब की मात्रा बढ़ सकती है। ज्यादा मात्रा में पीने से शरीर से जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी बाहर निकल सकते हैं।

विज्ञापन
Side Effects Of Drinking Lemon Water Daily Nimbu Pani Peene Ke Nuksan in Hindi
पोटेशियम की कमी - फोटो : Freepik.com

पोटेशियम की कमी

नींबू पानी के अधिक सेवन से बार-बार पेशाब की समस्या होती है। इस कारण शरीर से जरूरी मिनरल्स जैसे पोटेशियम की कमी हो सकती है।


अगर आप नींबू पानी का सेवन करना ही चाहते हैं तो सीमित मात्रा में ही सेवन करें। साथ ही स्ट्रॉ से पीने की आदत डालें ताकि दांतों पर एसिड का प्रभाव कम पड़े। अगर किसी तरह की एलर्जी या गैस की समस्या हो रही हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed