हर साल की तरह इस साल भी शरद पूर्णिमा बेहद ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस दिन से भक्तों की खासतौर पर आस्था जुड़ी होती है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी, चंद्रमा भगवान और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं। शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की पूर्णिमा को ही शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और जल व फलों का सेवन करते हैं। यही नहीं, लोग रात भर मां की उपासना भी करते हैं। मतलब कुल मिलाकर ये दिन बेहद ही खास महत्व वाला होता है। ऐसे में इस खास अवसर पर लोग अपनों को खास संदेशों के जरिए इस दिन की शुभकामना देते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ खास शुभकामना संदेशों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप इस शरद पूर्णिमा अपनों को भेज सकते हैं।
Sharad Purnima 2021: इस शरद पूर्णिमा पर इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों को दें इस दिन की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हो आप पर धन की वर्षा अपार
मिले सुख समृद्धि बेशुमार
हर रात बन कर आए शरद पूर्णिमा
मिले जीवन में खुशियां बेशुमार।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, उदारता, प्रेमलता
आपको और आपके परिवार को प्रदान हो।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
संग गोपियां राधा चली कृष्ण के द्वार
कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से
रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा
जो भर देती है हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से
आशा है ये त्योहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!