फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: 100 करोड़ के आलीशान घर में रहते हैं सचिन तेंदुलकर, पार्किंग की शोभा बढ़ाती हैं ये लग्जरी कारें

Sat, 02 Oct 2021 11:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 02 Oct 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar lifestyle car collection mumbai house price and net worth
सचिन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sachin tendulkar

वैसे तो आपको लगभग पूरी दुनिया में क्रिकेट प्रेमी मिल जाएंगे, लेकिन भारत में क्रिकेट को जितना प्यार मिलता है उतना शायद ही कहीं और मिलता हो। यहां क्रिकेट ही नहीं बल्कि इनके खिलाड़ियों को भी लोग काफी प्रेम करते हैं और उन्हें भगवान की तरह पूजते भी हैं। जैसे- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ही ले लीजिए। सचिन ने क्रिकेट के मैदान पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और भारत को कई मैच जिताने में अपना अहम योगदान दिया। भले ही सचिन क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनके फैंस के दिल में उनके लिए प्यार बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। सचिन ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर मैदान पर अपने बल्ले से जितने रन बटोरे, उतनी ही शोहरत भी उन्होंने कमाई। सचिन आज एक कामयाब शख्स हैं और वे एक लग्जरी लाइफस्टाइल भी जीते हैं। तो चलिए आपको मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बारे में बताते हैं।

sachin tendulkar lifestyle car collection mumbai house price and net worth
सचिन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sachin tendulkar

16 साल में क्रिकेट में एंट्री

  • सचिन तेंदुलकर को यूं ही मास्टर ब्लास्टर नहीं कहा जाता। एक लड़का जो महज 16 साल की उम्र में क्रिकेट के मैदान में उतर गया और जिसने विरोधी गेदबाजों की गेंदों को बाउंड्री के पार भेजकर भारत को जीत की तरफ अग्रसर किया, वो कोई और नही बल्कि सचिन तेंदुलकर ही हैं।
sachin tendulkar lifestyle car collection mumbai house price and net worth
सचिन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sachin tendulkar

ऐसे होती है कमाई

  • सचिन तेंदुलकर की कमाई के जरियों की बात करें, तो इसमें विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और आईपीएल में बतौर मेंटर जैसी चीजें शामिल हैं। सचिन इनके जरिए अच्छी कमाई कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar lifestyle car collection mumbai house price and net worth
सचिन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल - फोटो : istock

चलते हैं इन लग्जरी कारों से

  • सचिन के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें भी हैं। उनके पास लगभग 2 करोड़ रुपये की कीमत वाली फेरारी 360 Moden, बीएमडब्ल्यू i8 (दो-तीन करोड़ कीमत), बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 750Li M स्पोर्ट (लगभग दो करोड़ कीमत), निसान GT-R (दो करोड़ रुपये कीमत), ऑडी Q7 (80 लाख रुपये कीमत), बीएमडब्ल्यू M6 Gran Coupe (लगभग 2 करोड़ रुपये कीमत) और बीएमडब्ल्यू M5 30 Jahre (1.5 करोड़ रुपये कीमत) जैसी कई कारें हैं। यहां आपको ये भी बताते चलें कि सचिन तेंदुलकर ने अपनी पहली कार मारुती 800 ली थी।
विज्ञापन
sachin tendulkar lifestyle car collection mumbai house price and net worth
सचिन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल - फोटो : Pixabay

घड़ियों का भी है शौक

  • सचिन तेंदुलकर को महंगी घड़ियां पहनने का भी शौक है। उनके पास गिरार्ड-पेरेंगाक्स, ऑडेमार्स पिग्यूट, पनेराई, रोलेक्स और फ्रेंक मुलर जैसी कई महंगी ब्रांड की घड़ियां है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed