Room Decoration Ideas: शादी का दिन न सिर्फ लड़की बल्कि लड़कों के लिए भी बेहद खास होता है। इस दिन के बाद से दोनों की जिंदगी बदल जाती है। शादी के बाद से कपल एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं और खूब सारी यादें एकत्रित करते हैं। वो अपने हर दिन को खास बनाने की कोशिश करते हैं।
शादी के बाद शादी की सालगिरह का दिन ऐसा होता है, जिसका इंतजार हर कपल कपता है। शादी की सालगिरह मनाने का मुख्य उद्देश्य पति-पत्नी के बीच के प्यार, विश्वास और साथ बिताए गए समय को सम्मानित करना और उसकी खुशी मनाना है। यह दिन उनके वैवाहिक जीवन के एक और सफल वर्ष का प्रतीक होता है।
इसी के चलते इस दिन कपल्स अपने पार्टनस को तोहफे देते हैं, और उन्हें उनके खास होने का एहसास कराते हैं। ऐसे में यदि आपकी शादी की सालगिरह भी आ रही है तो आप अपने पार्टनर के लिए अपना कमरा सजवा सकते हैं। हम आपको कमरा सजाने के कुछ आइडिया देने जा रहे हैं।
2 of 7
रोमांटिक लाइटिंग का इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe stock
रोमांटिक लाइटिंग का इस्तेमाल करें
अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक लाइटिंग से कमरे को सजाएं। इसके लिए कमरे में फेयरी लाइट्स या कैंडल्स का इस्तेमाल करें। इसके लिए बैटरी ऑपरेटेड टी-लाइट्स और सुगंधित मोमबत्तियां माहौल को रोमांटिक बना देंगी। बाजार में हार्टशेप लाइट्स भी मिल जाएंगी, जोकि आपके कमरे की खूबसूरती को बढ़ा देंगी।
3 of 7
फूलों से सजाएं कमरा
- फोटो : instagram
फूलों से सजाएं कमरा
अपने बेड या दीवारों पर फ्रेश फूलों या आर्टिफिशियल फ्लॉवर लगाएं। इसके साथ-साथ आप गुलाब की पंखुड़ियां बेड और फर्श पर बिखेर सकते हैं। यदि आप आर्टफिशियल फूलों की जगह असली फूलों का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपका कमरा महक उठेगा।
4 of 7
शादी की तस्वीरों का करें इस्तेमाल
- फोटो : instagram
शादी की तस्वीरों का करें इस्तेमाल
शादी का दिन हर कपल के लिए बेहद खास है। ऐसे में आप शादी की तस्वीरों से अपना कमरा सजा सकते हैं। इसके अलावा आपके खास पलों की तस्वीरों को एक स्ट्रिंग या फोटो वॉल पर लगाएं। आप फोटो फ्रेम या स्लाइड शो का इंतजाम कर सकते हैं।
5 of 7
कुशन का करें इस्तेमाल
- फोटो : instagram
कुशन का करें इस्तेमाल
अपने साधारण के कमरे को प्यार के रंग में रंग दें। इसके लिए आप कमरे के पर्दों को लाल या सफेद रंग के साथ बदलें। बेड पर हार्ट-शेप्ड कुशन या खास कस्टमाइज्ड कुशन रखें। इन कुशन पर अपनी और अपने की तस्वीर लगवाएं।