जब बात प्यार की हो तो लुक मायने नहीं रखता। लोग चाहते हैं कि जब वह किसी से प्यार करें या आकर्षित हों तो उनके लुक पर नहीं बल्कि उनकी पर्सनालिटी से अट्रैक्ट हों। इसी बात को लेकर एक रिसर्च किया गया है कि क्या एक पार्टनर के लिए दूसरे पार्टनर का लुक मायने रखता है। क्या उनके लुक से रिश्ते पर कोई असर पड़ता है। इसी मुद्दे को लेकर रिसर्च की गई की महिलाओं की खुशी पुरुष पार्टनर के लुक से जुड़ी होती है। इस रिसर्च में महिलाओं द्वारा कई चौंकाने वाली बात सामने आई है।
ऐसे हस्बैंड के साथ ज्यादा खुश रहती हैं लड़िकयां, रिसर्च का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस रिसर्च से पता चला है कि महिलाएं जो कम अट्रैक्टिव पुरुषों के साथ हैं वो ज्यादा खुश रहती है। वो अपने रिलेशनशिप में संतुष्ट रहती हैं। ये रिसर्च फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इस शोध के दौरान उन्होंने पाया कि जो महिलाएं अपने पार्टनर से ज्यादा खूबसूरत हैं वह दूसरों की तुलना में ज्यादा खुश रहती हैं। उनका रिलेशनशिप बेहतर चलता रहता है।
इस शोध में 113 नए जोड़ों को शामिल किया गया था। शोध के दौरान शामिल जोड़े 30 साल की उम्र से कम के थे और उनकी शादी को चार महीने से अधिक हो गए थे। इस शोध के दौरान उन्हें एक पेपर दिया गया था, जिसमें उनके फिट रहने की इच्छा से जुड़े सवाल पूछे गए थे।
लीड रिसर्चर तानिया रेनॉल्ड्स मानती हैं कि ये नतीजे बताते हैं कि यदि पति फिजिकली अट्रैक्टिव हो तो पत्नी के मन में शंका का भाव रहता है और उनमें नकारात्मकता रहती है। ऐसा खसतौर से उन महिलाओं के साथ होता है जो खुद ज्यादा अट्रैक्टिव नहीं है।
जिन महिलाओं के पति आकर्षक होते हैं वह अपेन आप को फिट रखने की ज्यादा प्रेशर बनाती हैं ताकि वह भी अपने पार्टनर की तरह दिख सकें। फ्लोरिडा की यूनिवर्सिटी में हुई इस रिसर्च में हिस्सा लेने वालो महिलाओं ने बताया कि उन पर डाइट या फिर भूखे रहने का कोई दबाव नहीं रहता है। वो रिलेशनशिप में काफी सकारात्मक महसूस करती हैं और खुश रहती हैं।