अभी तक आपने स्कूल और क्लास के बारे में यहीं सुना और अनुभव किया होगा कि वहां बच्चे को पढ़ाई और अनुशासन के बारे में सिखाया और पढ़ाया जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ अलग क्लास के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी थोड़े देर के लिए चौक जाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं प्यार की क्लास के बारे में। दरअसल एक जगह ऐसी भी है जहां सभी विषय की क्लास होने के बाद प्यार और डेटिंग की कक्षा शुरू होती है।
2 of 5
couples
- फोटो : social media
जरा सोचिए अगर आपको क्लास रूम के अंदर प्यार करने का तरीका और डेटिंग करने का तरीका सिखाया जाए तो आपको कैसा लगेगा। ऐसे में आप सोचेंगे की आपकी यह क्लास कभी खत्म ही न हो। वहां के स्टूडेंट इस क्लास को खूब एंजॉय करते हैं उन्हें इस प्यार की क्लास को मिस करना अच्छा नहीं लगता है। आइए जानते हैं प्यार की क्लास पढ़ाने वाली इस खास यूनिवर्सिटी के बारे में...
3 of 5
couples
- फोटो : social media
चीन की तियानजिन यूनिवर्सिटी में रोमांस की क्लास होती है। इस क्लास का नाम है 'थ्योरी इन लव एंड डेटिंग'। दरअसल इस क्लास को शुरू करने के पीछे वहां के प्रोफेसर का कहना है कि इस क्लास से लोगों के आपसी रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होते हैं। वह अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा सजग रहते हैं। वहां के स्टूडेंट इसे वैकल्पिक विषय के रूप में चुन सकते हैं।
4 of 5
couples
- फोटो : social media
जब वहां के छात्रों को प्यार और डेटिंग की क्लास अच्छे से दे दी जाती है तब उन्हें अपना साथी चुनने को कहा जाता है। जो छात्र अपना साथी चुनने में पूरी तरह से कामयाब हो जाता है उसे 100 में 100 मार्कस दिए जाते हैं।
5 of 5
couples
- फोटो : social media
प्यार की इस क्लास में यह भी सिखाया जाता है कि अगर आपको लड़की ठुकरा दे तो ऐसे हालात में खुद को कैसे संभाला जाता है। क्योंकि बहुत लोग ब्रेकअप को बर्दास्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वह खुद को कैसे संभाले।