पत्नियां अपने पतियों से क्या-क्या बाते छिपाती हैं, पति सोच भी नहीं सकते। उन्हें अहसास तक नहीं होगा कि उनकी पत्नी की जिंदगी में ऐसी ऐसी चीजें भी घट रही हैं या घट चुकी हैं। खुद महिलाओं ने खुलासे किए हैं कि उन्होंने अपने साथी से ये सारी बातें छिपा कर रखीं। देखिए, ऐसे कौन कौन से राज हैं।
डेली मेल की खबर के मुताबिक कई महिलाओं ने अपने अपने राज खोले। एक महिला ने बताया कि उसका 17 साल की उम्र में मिस कैरेज हुआ था लेकिन उसने ये बात अपने पति को कभी नहीं बताई, जबकि बच्चे का पिता वो ही था।
एक महिला बताती है कि उसे डर है कि वो अपने पति के साथ कभी धोखा कर बैठेगी। क्योंकि वो कुछ ज्यादा ही दूसरे मर्दों की तरफ आकर्षित होती है। लेकिन ये बात उसके पति को नहीं पता है।
महिला के पति से ये राज भी छिपा है कि उसकी पत्नी आज भी उस लड़के से प्यार करती है जिसके साथ उसने जिंदगी में पहली बार सेक्स किया था।
कई ऐसी भी महिलाएं होती हैं जो पतियों को ये नहीं बताती कि उन्हें पोर्न देखने की लत है। खुद एक औरत ने ये खुलासा किया।