कहते हैं एक सभ्य परिवार अपनी बिटिया के लिए वर की तलाश करते वक्त कई चीजों की छानबीन करता है। बेटी के लिए दूल्हे के रूप में भावी पति की संभावना को बड़े नियम कायदों से तलाशा जाता है। बहरहाल, समय बदल गया है और अब दूल्हे से पहले बॉयफ्रेंड की तलाश की भी अपनी शर्तें हैं। ताजा घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज की है। मैसेज में अपनी पोती के लिए एक दादा ने बाकायदा शर्तों के साथ बॉयफ्रेंड की तलाश की है। शर्तों वाला यह मैसेज सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है ये रोचक कहानी।
सोशल मीडिया पर दादा खोज रहे हैं पोती के लिए बॉयफ्रेंड, अजीब शर्तों वाला मैसेज हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहानी स्कॉटलैंड की है। जहां रहने वाली एमी मैकह्यूज नाम की लड़की के दादा विलियम ने अपनी पोती के लिए बॉयफ्रेंड खोजा है। दादा ने जो शर्तें रखीं हैं उनके मुताबिक लड़के के पास "एक कार होनी चाहिए" और "बहुत दयालु होना चाहिए", लेकिन सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, वह रोमन कैथोलिक होना चाहिए। स्कॉटलैंड में एयरड्री, लैनार्कशायर में मौजूद एमी ने सोशल मीडिया पर अपने दादाजी के डिमांडों का स्क्रीनशॉट को कैप्शन के साथ पोस्ट किया है।
दादाजी द्वारा जारी की गई डिमांड
वह आरसी [रोमन कैथोलिक] होना चाहिए।
नियम 2 उसे सेल्टिक समर्थक होना चाहिए।
"नियम 3 वह काम कर रहा होना चाहिए।
नियम 4 मुझे उसे पसंद करना चाहिए।
"नियम 5 वह मुझे पसंद करना चाहिए।
नियम 6 वह आर्थिक रूप से बढ़िया स्थिति में होना चाहिए।
नियम नंबर 7 वह रिलेशनशिप के दौरान किसी और दूसरी लड़की को नहीं देखेगा।
नियम नंबर 8 वह बहुत दयालु होना चाहिए।
नियम नंबर 9 उसके पास कार होनी चाहिए।
नियम नंबर 10 जब भी वह मेरे साथ हो बिल हमेशा वही देगा।
ग्रैंडड विलियम ने खुद को कुल दस नियमों पर रोक दिया लेकिन चेतावनी दी कि "ओके अब तक ऐसा है"। यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शनिवार को पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 6,000 से अधिक लाइक मिले।