फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throuple Relationship: एक ही छत के नीचे पति-पत्नी और वो, जानिए क्या है थ्रपल रिलेशनशिप और इसके नियम

Mon, 05 Jun 2023 05:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 05 Jun 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
What is Throuple Relationship, How It Works, Know 3 Way relationship Rules in Hindi
Throuple Relationship - फोटो : instagram

रिलेशनशिप के कई प्रकार होते हैं। कपल एक दूसरे के साथ रहते हैं तो लिव-इन रिलेशनशिप कहलाता है, जब कपल एक दूसरे से दूर होते हैं तो उसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप कहते हैं। किसी भी रिलेशनशिप के लिए एक कपल की जरूरत होती है, जिसमें दो लोग शामिल होते हैं। लेकिन अगर किसी रिलेशनशिप में दो लोग नहीं बल्कि तीन लोग हों, तो उसे क्या माना जाएगा?



दुनिया में एक नये तरीके के रिलेशनशिप का चलन बढ़ रहा है। इसे थ्रपल रिलेशनशिप कहते हैं। यह कपल रिलेशनशिप जैसा ही है, पर फर्क है तो रिश्ते में शामिल लोगों की गिनती का। आजकल थ्रपल रिलेशनशिप ट्रेंड में है। विदेशों में ही नहीं भारत में भी थ्रपल रिलेशनशिप के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह के रिलेशनशिप पहले भी थे लेकिन उस समय लोग इसे छुपाकर रखते थे। वहीं आज खुलकर थ्रपल रिलेशनशिप में रहते हैं। आइए जानते क्या है थ्रपल रिलेशनशिप, इस तरह के रिलेशनशिप में आने का कारण, इसके फायदे और नुकसान।

What is Throuple Relationship, How It Works, Know 3 Way relationship Rules in Hindi
Throuple Relationship - फोटो : instagram

क्या है थ्रपल रिलेशनशिप

कपल रिलेशनशिप की तरह ही थ्रपल रिलेशनशिप भी है। हालांकि इस तरह के रिश्ते में दो नहीं, बल्कि तीन लोग रोमांटिक रिलेशन में होते हैं। शादी के बाद या लिव इन में पति-पत्नी की तरह ही तीन लोग साथ जीवन बिताते हैं। थ्रपल रिलेशनशिप में मौजूद तीनों में से किसी को भी इस रिश्ते में कोई आपत्ति नहीं होती है। तीनों ही आपसी सहमति से अन्य दो के साथ रिश्ते में होते हैं। थ्रपल रिलेशनशिप में एक पार्टनर का बाकि दो से रोमांटिक रिश्ता हो सकता है और अन्य दो का भी एक दूसरे से रिश्ता हो सकता है। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं कि अन्य दो का भी एक दूसरे से रोमांटिक रिलेशनशिप ही हो। जैसे पति का दो महिलाओं से संबंध हो सकता है लेकिन उन दोनों महिलाओं के बीच रोमांटिक रिलेशनशिप होना उनपर निर्भर करता है।

What is Throuple Relationship, How It Works, Know 3 Way relationship Rules in Hindi
Throuple Relationship - फोटो : instagram

क्यों थ्रपल रिलेशनशिप पसंद कर रहे लोग

अक्सर एक दूसरे संग रोमांटिक रिश्ते में बंधे लोगों के जीवन में ऐसा दौर आ जाता है, जब उनके बीच कोई तीसरा आ जाता है। थ्रपल रिलेशनशिप उस तीसरे को रिश्ते में आपसी सहमति से रहने की मान्यता देता है। जैसे- अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाली अलाना केविन नाम के शख्स की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों एक दूसरे के साथ थे लेकिन अलाना ने महसूस किया कि उन्हें किसी और का साथ भी चाहिए। दोनों की मुलाकात मेगन से हुई। साल भर डेट करने के बाद तीनों साथ रहने लगे। वह साथ रहते हैं, एक बेड शेयर करते हैं, साथ डेट पर जाते हैं और फैमिली गेट टुगेदर में साथ शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is Throuple Relationship, How It Works, Know 3 Way relationship Rules in Hindi
Throuple Relationship - फोटो : instagram

भारत में थ्रपल रिलेशनशिप

ऐसा नहीं कि थ्रपल रिलेशनशिप का कॉन्सेप्ट नया है। इसके पहले भी तीन लोग एक रोमांटिक रिश्ते में आपसी सहमति के साथ रहा करते थे। यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां थ्रपल रिलेशनशिप का उदाहरण है। तीनों सहमति से एक ही छत के नीचे साथ रहते हैं।

विज्ञापन
What is Throuple Relationship, How It Works, Know 3 Way relationship Rules in Hindi
Throuple Relationship - फोटो : facebook

थ्रपल रिलेशनशिप से बढ़ी पारदर्शिता

शादी के बाद या पार्टनर से गंभीर रिलेशनशिप में होने के बाद भी लोगों को बाहर किसी अन्य से प्यार हो जाता है। ऐसे में वह अपने पार्टनर को धोखा देते हैं या छिपकर बाहर किसी अन्य से भी रिश्ता रखते हैं। एक रिलेशनशिप एक्सपर्ट के मुताबिक, लोग जो चीजें चोरी छिपे करते थे, उसे थ्रपल रिलेशनशिप के जरिए खुल कर सकते हैं।

रिलेशनशिप में उत्साह बनाए रखने, एक्सट्रामैरिटल अफेयर को खुलकर पार्टनर की सहमति से जीने के लिए थ्रपल रिलेशनशिप अस्तित्व में आया और यूरोप के देशों में अधिक लोकप्रिय हो रहा है।

साल 2022 में एक महिला दंत रोग विशेषज्ञ की मुलाकात एक शादीशुदा कपल से हुई। जब डेंटिस्ट का तलाक हुआ तो उस कपल ने उनका बहुत साथ दिया। जिसके बाद डेंटिस्ट को अपनी सहेली से प्यार हो गया। उसके पति ने दोनों के रिश्ते को अपनाया और आज वह कपल और डेंटिस्ट तीनों साथ में रहते हैं। उनके बच्चे भी एक ही छत के नीचे साथ ही रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed