फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करियर में पाना चाहते हैं सफलता,तो ऐसे व्यक्ति से करें शादी

Sun, 07 May 2017 08:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sun, 07 May 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
Wants to have successful career, marry this kind of person
ऐसे व्यक्ति से करें शादी
कई बार हमें कड़ी मेहनत के बावजूद अपनी प्रोफेशनल लाइफ में वो सब नहीं मिलता जो हम वाकई डिर्जव करते हैं।जिसकी वजह से हमारे अंदर निराशा का भाव जागने लगता है। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध की मानें तो अगर आप जल्द ही  कॉर्पोरेट जगत में सफलता की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं तो आपका पार्टनर इसमें आपकी मदद कर सकता है।  


वाशिंगटन विश्वविद्यालय के सेंट लुईस में हुए शोध के अनुसार आपके पति या पत्नी का व्यक्तित्व आपकी पेशेवर सफलता के लिए अद्भुत काम कर सकता है।
Wants to have successful career, marry this kind of person
ऐसे व्यक्ति से करें शादी
इस शोध में पांच साल तक 5,000 विवाहित जोड़ों पर अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के दौरान प्रतिभागियों को कई मनोवैज्ञानिक प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कहा। जिसके बाद उनके स्कोर का मूल्यांकन उनके व्यक्तित्व के पांच लक्षणों  के आधार पर किया गया।
Wants to have successful career, marry this kind of person
ऐसे व्यक्ति से करें शादी
ये पांच लक्षण थे कि ये लोग दिमाग से कितने खुले हुए हैं, कितने बहिर्मुखी हैं, कितने मनोविक्षुब्धता हैं,  कितने कर्त्तव्य निष्ठ और कितने ईमानदार हैं। इस अध्ययन में यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि क्या वाकई कार्यस्थल पर आपकी तरक्की में आपके पार्टनर का व्यक्तित्व कुछ प्रभाव ड़ालता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wants to have successful career, marry this kind of person
ऐसे व्यक्ति से करें शादी
शोधकर्ताओं ने इस शोघ में हर व्यक्ति की व्यवसायिक सफलता मापने के लिए तैयार किए गए वार्षिक सर्वेक्षणों पर कड़ी नजर रखी। शोघ के बाद जो निष्कर्ष निकलकर आया वो बेहद चौंकाने वाला रहा।
विज्ञापन
Wants to have successful career, marry this kind of person
ऐसे व्यक्ति से करें शादी
शोध में देखा गया जिस व्यक्ति का पार्टनर कर्त्तव्य निष्ठ और ईमानदार थे। वो अपनी नौकरी से, वेतन वृद्धि और पदोन्नति से काफी संतुष्ट दिखाई दिए। साथ ही उनके कार्यस्थल पर उनकी पदोन्नति की संभावनाएं भी लगातार बनी हुई थी। इस शोध को देखने के बाद यकीनन आपने भी निश्चय कर ही लिया होगा कि व्यवसायिक सफलता पाने के लिए आपको कैसे पार्टनर का चुनाव करना है।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed