फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentines Day 2026: आने वाला है प्यार के इजहार का मौका, अभी से कर लें वैलेंटाइन डे के लिए ये तैयारी

Sat, 31 Jan 2026 02:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 31 Jan 2026 02:45 PM IST
सार

Valentine Day 2026  अगर आप चाहते हैं कि इस बार वैलेंटाइन डे बनावटी न लगे, बल्कि यादों में बस जाए, तो ये सेलिब्रेशन के आइडिया और तैयारियां आपके काम आएंगे।

विज्ञापन
Valentines Day 2026 Celebration And Preparation Ideas in hindi
वैलेंटाइन डे - फोटो : इंस्टाग्राम

वैलेंटाइन डे वह दिन है जो दिल की बात कहने का मौका और साहस देता है। हालांकि प्यार का इजहार अचानक नहीं किया जाता, इसके लिए पहले से कुछ तैयारी करनी होती है। आइडिया और प्लानिंग के साथ किया गया इजहार ए मुहब्बत कुबूल हो जाता है। अगर इस बार आप चाहते हैं कि वैलेंटाइन डे महज़ एक और दिन न लगे, बल्कि यादों का सफ़र बन जाए, तो अभी से कमर कस लेना समझदारी है।

 


शहर की भीड़, ट्रैफिक और शोर में “आई लव यू” अक्सर खो जाता है। यही वजह है कि कपल्स डिनर डेट से लेकर ट्रैवल डेट को चुनते हैं। हालांकि अधिकतर लोग 13 फरवरी की रात सोचते हैं, कि कल क्या करें? नतीजा, भीड़ में फंस सकते हैं, चीजें महंगी मिलती हैं और अधूरापन महसूस होता है। वहीं जो लोग प्यार को गंभीरता से लेते हैं, वे उसे पहले से प्लान करते हैं। 


अगर आप चाहते हैं कि इस बार वैलेंटाइन डे बनावटी न लगे, बल्कि यादों में बस जाए, तो ये सेलिब्रेशन के आइडिया और तैयारियां आपके काम आएंगे।
Valentines Day 2026 Celebration And Preparation Ideas in hindi
डिनर डेट नहीं, टाइम डेट प्लान करें - फोटो : Adobe stock

वैलेंटाइन डे 2026 सेलिब्रेशन आइडिया

डिनर डेट नहीं, टाइम डेट प्लान करें


रेस्टोरेंट की भीड़ में बातचीत मर जाती है। बेहतर होगा कि वैलेंटाइन डे पर, 
 

  • घर पर कैंडल लाइट डिनर करें

  • छत पर हल्का म्यूजिक रखें।

  • बिना फोन, बिना जल्दबाजी के वक्त बिताएं।


क्योंकि प्यार ध्यान मांगता है, जगह नहीं।

 

Valentines Day 2026 Celebration And Preparation Ideas in hindi
छोटी ट्रिप, बड़ी याद - फोटो : Adobe stock

छोटी ट्रिप, बड़ी याद

अगर संभव हो तो एक-दो दिन की ट्रिप प्लान करें।
 

  • पास का हिल स्टेशन

  • शांत सास्कृतिक शहर

  • समुद्र किनारे छोटा सा होमस्टे
     

सफर रिश्ते को वो स्पेस देता है, जो शहर नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines Day 2026 Celebration And Preparation Ideas in hindi
हाथ से लिखा लेटर, एक सच्चा गिफ्ट - फोटो : Instagram

हाथ से लिखा लेटर, एक सच्चा गिफ्ट

लोग महंगे गिफ्ट जल्दी भूल सकते हैं लेकिन भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए हाथों से लिखे गए शब्द वर्षों याद रहते हैं। अपने लव नोट पर, 

  • पहली मुलाक़ात का जिक्र

  • मुश्किल वक्त की याद

  • भविष्य का सपना लिख सकते हैं।

विज्ञापन
Valentines Day 2026 Celebration And Preparation Ideas in hindi
सिंगल हैं तो क्या करें? - फोटो : Pexel

सिंगल हैं तो क्या करें?

 

अगर आप सिंगल हैं तो इस दिन खुद के साथ डेट पर जाएं, क्योंकि वैलेंटाइन डे सिर्फ़ कपल्स के लिए नहीं है। इस दिन,
 

  • खुद को अच्छा खाना खिलाइए

  • किताब पढ़िए

  • अकेले ट्रैवल करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed