फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चशमिश पार्टनर' को डेट करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं होगी परेशानी

Tue, 29 Aug 2017 04:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Tue, 29 Aug 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
try to understand struggle of your partner if he or she wears glass

वैसे देखा जाए तो जिन्हें चश्मा नहीं लगा होता है उनके लिए चश्मा बहुत ‘कूल’ लगता है, लेकिन जिन लोगों की दुनिया चश्मे के बिना धुंधली हो जाती है उनसे पूछिए क्या उन्हें भी ऐसा ही लगता है। क्या आप भी किसी ऐसे इंसान को डेट कर रहे हैं जो चशमिश है? कितनी बार ये चश्मा आपके रिलेशनशिप के बीच आया है? किस करते समय, कभी मूवी देखते समय तो कभी एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा लेते समय। कितनी बार आपने खुद को असहज भी महसूस किया होगा। आइए जानते हैं कि चशमिश पार्टनर होने के बाद भी रिलेशनशिप को कैसे इन्जॉय करें।

 


 

try to understand struggle of your partner if he or she wears glass

अगर आपकी पार्टनर कॉन्टेक्ट लेंस यूज नहीं करती हैं, तो आप उसके साथ कभी भी 3डी मूवीज नहीं देख सकते। जाहिर है आपकी खुशी के लिए वो अपने चश्मे के ऊपर 3डी चश्मा भी पहन लेती है। ऐसे में उनके इस लुक पर हंसने की बजाय उनका शुक्रिया अदा करें और बताएं कि वो अब भी खूबसूरत लग रही हैं।

पढ़ें- गर्लफ्रेंड को घर ले जाने से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं तो रिश्ते में पड़ेगी दरार

try to understand struggle of your partner if he or she wears glass

यदि वो गलती से अपना चश्मा खो देते हैं तो बाकी बचा उनका पूरा दिन खराब हो जाता है। बिना चश्मे के वो न ही कोई मूवी देख पाते हैं, न ही गाड़ी चला पाते हैं और न ही सही से आपका चेहरा देख पाते हैं। इस समय यदि आप उनसे बात करते हैं तो उन्हें ये जरूर महसूस होगा कि आपकी दिलचस्पी अब भी उनमें ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
try to understand struggle of your partner if he or she wears glass

अगर आपकी पार्टनर हाई पावर ग्लासेज पहनती है, तो उसके साथ स्विमिंग, झील या समुद्री बीच पर लहरों के साथ खेलना मुश्किल हो सकता है। जाहिर है ऐसे शानदार जगहों का आप तो मजा ले सकते हैं लेकिन वो वंचित रह जाती हैं। अपने रिलेशनशिप में प्यार बढ़ाने के लिए कोशिश करें ऐसी जगहों पर जाने से बचें।

पढ़ें- नहीं पाना चाहते प्यार में धोखा, तो इन 5 बातों को कभी न करें इग्नोर

विज्ञापन
try to understand struggle of your partner if he or she wears glass

बारिश की फुहारों का मजा भला कौन नहीं लेना चाहता है, सभी का मन बारिश की बूंदों के साथ मस्ती करने का होता है। लेकिन चश्‍मा पहनने वाला शख्स बारिश का मजा नहीं ले सकता। क्योंकि बारिश का पानी जब चश्मे पर पड़ेगा तो सब धुंधला दिखाई देगा। इसलिए चश्मा पहनने वाले लोग बारिश से बचते हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर से चश्मा उतार कर बारिश का मजा लेने को कहें। इस दौरान उनके साथ रहें। उन्हें बताएं कि वो बिना चश्मे के भी खूबसूरत हैं, सबसे खूबसूरत।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed