फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toxic Relationship: बॉयफ्रेंड की इन हरकतों से हो जाएं सतर्क, टॉक्सिक रिलेशनशिप से बच सकती हैं आप

Fri, 14 Jul 2023 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 14 Jul 2023 09:47 AM IST
विज्ञापन
Toxic Relationship Symptoms Do Not Avoid These Actions of Boyfriend
टॉक्सिक रिलेशनशिप - फोटो : Istock

Toxic Relationship Symptoms: पिछले कुछ वक्त में रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड सामने आए। इनमें कई ऐसे मामले हैं, जिसमें पार्टनर ने ही अपने साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। पिछले साल श्रद्धा हत्याकांड और कुछ दिनों पहले शाहबाद में 16 साल की लड़की की हत्याकांड में एक बात सामान्य रही कि दोनों लड़कियां हत्यारे के साथ रिश्ते में थीं।



एक दूसरे से प्यार करने वाले लोग अपने पार्टनर पर भरोसा करते हैं, लेकिन दोनों के बीच का उलझता रिश्ता एक वक्त में टॉक्सिन बन जाता है। लड़कियां ये समझ ही नहीं पाती कि कब उनके रिश्ते में प्यार कम हो जाता है और नफरत व गुस्सा भर जाता है। बातचीत, सम्मान या भरोसे की कमी के कारण रिश्ता जहरीला बन जाता है।

इस तरह के टॉक्सिन रिलेशनशिप में दुर्व्यवहार, शारीरिक हिंसा शामिल होती है। अगर आप टॉक्सिक रिश्ते से बचना चाहते हैं तो बॉयफ्रेंड के बर्ताव से इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपका रिश्ता भी जहरीला होता जा रहा है। टॉक्सिक रिलेशनशिप से बचने के लिए बॉयफ्रेंड की इन हरकतों पर रखें नजर।

Toxic Relationship Symptoms Do Not Avoid These Actions of Boyfriend
टॉक्सिक रिलेशनशिप - फोटो : istock

टॉक्सिक रिलेशनशिप के संकेत

बातचीत पर दें ध्यान

अगर आपका पार्टनर आपसे बातचीत करना बंद कर दे, तो समझ जाइए कि रिश्ते में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। प्यार की कमी होने पर पार्टनर आपसे बात करने में रुचि नहीं लेते हैं। जब भी कपल के बीच बातचीत होती है तो अंत लड़ाई झगड़े या चीखने चिल्लाने से होने लगती है। पार्टनर आपसे बात करते समय गुस्सा हो जाए, झुंझलाकर या चिल्ला कर बात करे तो समझ जाएं कि वह अब इस रिश्ते से संतुष्ट नहीं है।

Toxic Relationship Symptoms Do Not Avoid These Actions of Boyfriend
टॉक्सिक रिलेशनशिप - फोटो : istock

कंट्रोल करना

रिश्ते में एक दूसरे की परवाह करना सामान्य है। इसके लिए लोग अपने पार्टनर को अच्छी सलाह देते हैं और फैसले लेने में उनकी मदद करते हैं लेकिन जब पार्टनर आपको कंट्रोल करना शुरू कर दें, तो रिश्ता जहरीला हो जाता है। साथी पर पाबंदियां लगाना, उनके जीवन से जुड़े फैसले खुद लेना, क्या पहनना है, किससे मिलना है आदि बातें अगर पार्टनर आपके लिए डिसाइड करना शुरू कर दे तो सतर्क हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Toxic Relationship Symptoms Do Not Avoid These Actions of Boyfriend
टॉक्सिक रिलेशनशिप - फोटो : iStock

साथ की कमी

कपल एक दूसरे का सपोर्ट होते हैं। उनके बीच का प्यार आपसी समझ और साथ पर टिका होता है। लेकिन जब बाॅयफ्रेंड अपने पार्टनर का साथ देने के बजाय उनकी गलतियां गिनाये या नकारात्मक बातें करे तो समझ जाएं कि वह आपसे प्यार नहीं करता। टॉक्सिक रिलेशन में पार्टनर आपका साथ नहीं देता।

विज्ञापन
Toxic Relationship Symptoms Do Not Avoid These Actions of Boyfriend
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

टॉक्सिक बातें और तनाव

पार्टनर की ईर्ष्या शब्दों के रूप में निकलती है। वह आपसे नकारात्मक बातें करते हैं। आपकी गलतियां खोजते हैं, शक करते हैं और आपकी कामयाबी पर ताने देते हैं तो समझ जाएं कि रिश्ता टॉक्सिक बन चुका है और इस तरह के रिश्ते में तनाव बढ़ जाता है। जब रिलेशनशिप में प्यार की बजाए तनाव और दुख बढ़ जाए तो सतर्क हो जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed