फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: साथी से नहीं होगा कभी मतभेद, अगर रिश्ते में अपनाएंगे ये बातें

Thu, 13 Jul 2023 04:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Jul 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips To Fix Misunderstanding in Relationship Make Couple Bond Strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

अनुवन्दना माहेश्वरी



शादी से पहले आपकी और साथी की परवरिश, पारिवारिक माहौल, संस्कार और रीति-रिवाजों में अंतर हो सकता है। ऐसे में शादी के बाद कुछ मतभेद और कभी-कभार टकराव होना स्वाभाविक है। नवदंपतियों के बीच अक्सर सामंजस्य की कमी या किसी अन्य बात पर मनमुटाव हो जाता है। कभी-कभी यह मतभेद से बढ़कर मनभेद तक पहुंच जाता है। दरअसल, अलग-अलग मानसिक स्तर, संस्कारों और परिवारों में परवरिश पाए दो लोग जब मिलते हैं तो संस्कारों का परस्पर संक्रमण होता है। यही संक्रांति यानी परिवर्तन नवदंपति स्वीकार नहीं कर पाते और पहले मतभेद और फिर टकराव शुरू हो जाता है। यदि थोड़ा-सा संयम बरतते हुए स्वीकार्यता बढ़ाई जाए तो इन मतभेदों को टकराव या विवाद में बदलने से रोका जा सकता है। कुछ युक्तियों के सहारे अपने रिश्ते पर मतभेद की छाया पड़ने से रोक सकती हैं।

Relationship Tips To Fix Misunderstanding in Relationship Make Couple Bond Strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

परंपराओं को समझें

शादियों में अक्सर लोग कहते हैं कि ऐसा हमारे यहां नहीं होता। लेकिन जब दो परिवार मिलते हैं तो एक-दूसरे के रीति-रिवाजों से भी जुड़ते हैं। ऐसे में परस्पर रिवाजों को समझने का प्रयास करें। एक-दूसरे से इसके बारे में बात करें। इससे आपको भविष्य में आने वाली समस्याओं का पहले ही अंदाजा लग जाएगा और आप उनसे निपट सकेंगी। जहां नई परंपरा को अपनाने की बात हो तो समझने पर उसे स्वीकार करने में भी दिक्कत नहीं होगी।

Relationship Tips To Fix Misunderstanding in Relationship Make Couple Bond Strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

कुछ अपनी कहें, कुछ उनकी सुनें

नवदंपतियों की एक ही प्राथमिकता होनी चाहिए- साथ-साथ जीवन जीना। इसके लिए कुछ कहें तो कुछ दूसरे की सुनें। शादी चाहे दो अलग जातियों में हो या एक ही जाति में, देशकाल और परिस्थिति के साथ सबका लाइफस्टाइल अलग होता ही है। संस्कार और रिवाज भी कहीं जाति तो कहीं क्षेत्र के अनुसार बदल जाते हैं। ऐसे में जीवन की प्राथमिकता तय करने से विरोध या मनमुटाव की संभावना बहुत कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips To Fix Misunderstanding in Relationship Make Couple Bond Strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

सीखने-समझने का अवसर

शादी से पहले सबका अपना लाइफस्टाइल होता है। शादी के बाद नया परिवार बनता है, नई जिम्मेदारियां आती हैं। इसलिए साथी से एकाएक परिवर्तन की अपेक्षा न करें। धैर्य के साथ उसे समझें और नए परिवार, लोगों के व्यवाहार, रीतियों और परंपराओं को सीखने-समझने का अवसर दें। उसे अहसास कराएं कि आपको उसकी परवाह है। इससे प्रेम बढ़ेगा और आपकी कमियां भी आपके साथी को अच्छी लगने लगेंगी।

विज्ञापन
Relationship Tips To Fix Misunderstanding in Relationship Make Couple Bond Strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

संवाद से ही हल

यदि पार्टनर किसी दूसरी संस्कृति या संस्कारों से है तो सामंजस्य बिठाने के लिए शुरुआत से ही कुछ समझौते करने होंगे। अपने साथी से उन विषयों में शालीनता के साथ खुलकर बात करें, जो आपको लगते हों कि दोनों के बीच मनमुटाव पैदा कर सकते हैं। संवाद से सभी समस्याओं का हल निकल सकता है। संवाद से ही आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे को ज्यादा बेहतर तरीके से जान सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed