फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी इन हरकतों के कारण कहीं आपके पार्टनर के लिए प्यार न बन जाए बोझ

Wed, 06 Jan 2021 08:41 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 06 Jan 2021 08:41 AM IST
विज्ञापन
this habits will cause disturbance in relationship
प्यार एक समय पर बोझ लगने लगता है - फोटो : pexel

प्यार में इंसान जितना आजाद होता है, उतना ही रिश्ते में हर एक कदम पर सोच- सोचकर चलना पड़ता है। कई बार आप किसी चीज को यदि बार-बार करते हैं तो आपके पार्टनर पर उसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। जो कि आने वाले समय में आपके रिश्ते को कमजोर बनाता है। इसलिए अपने पार्टनर की इच्छाओं का सम्मान करें, अपने रिश्ते को नकारात्मक भाव से दूर रखें। अगली स्लाइड्स से जानिए कि किन चीजों को रिश्ते में लाने से प्यार एक समय पर बोझ लगने लगता है। 

 

 

 

 

this habits will cause disturbance in relationship
रिश्ते को निभाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है - फोटो : Pixabay

बात-बात पर रूठना
प्यार में रूठना-मनाना तो चलता रहता है लेकिन कोई बात-बात पर बुरा मानने लग जाए तब तो रिश्ते को निभाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि फिर पूरा समय प्यार पर केंद्रित न होकर रूठने-मनाने में बीत जाता है। शुरू में तो हमसफर मना भी लेता है लेकिन समय के साथ फिर वह चिढ़ने लगता है इसलिए छोटी- मोटी बातों के लिए रूठने के बजाय उन्हें नजरअंदाज कर दें और खुशी-खुशी रहें। 

this habits will cause disturbance in relationship
सामने वाले को खुशी-खुशी स्वीकार लो - फोटो : Pixa

अपने अनुसार ढालने का प्रयास
प्यार का अर्थ है, जो जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करो और सामने वाले के लिए खुद को भी बदलने का प्रयास न करो। यदि बार-बार आप सामने वाले को कमियां बताने लगते हैं तो वो परेशान होने लगता है। वो खुद को बहुत हीनभावना की दृष्टि से देखने लगता है और फिर वो उस तरह से प्यार भी नहीं कर पाता है और आप दोनों ही एकदूसरे के साथ खुश नहीं रह पाते हैं इसलिए सामने वाले को खुशी-खुशी स्वीकार लो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
this habits will cause disturbance in relationship
भूलकर भी उस पर शक न करें - फोटो : pixa

शक
आपका पार्टनर आपके प्रति निष्ठावान है तो भूलकर भी उस पर शक न करें क्योंकि एक बार यदि आपके मन में शक का कीड़ा पनप गया तो ये आपके लिए हमेशा की समस्या खड़ी करेगा और ये बात आपके पार्टनर को पता चल गई कि आप उन पर शक करने लगे हैं तब तो और भी बड़ी समस्या इसलिए दोनों ही एक दूसरे पर विश्वास रखते हुए इस रिश्ते को आगे लेकर चलें। 

 

विज्ञापन
this habits will cause disturbance in relationship
इनसिक्योरिटी को आपको जगह नहीं देना चाहिए - फोटो : pixa
इनसिक्योरिटी
आपके पार्टनर से यदि आपको प्यार है तो इनसिक्योरिटी को आपको जगह नहीं देना चाहिए। आपको अपने पार्टनर को समझना चाहिए। आपको कोई हक नहीं कि जब आपके पार्टनर उनके दोस्तों और कजिन्स से मिलते हैं तो आप इनसिक्योर होने लगें। यदि यही व्यवहार आपका पार्टनर भी आपके साथ करता तो आपको कैसा लगता, बस एक बार आप इस विषय में जरूर सोचें। आपके जीवन में और भी सारे लोग हैं, जिनके साथ आप अपनी खुशी- गम साझा कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed