फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरी के कारण यदि बच्चों को नहीं दे पा रहे हैं समय तो अपनाएं ये तरीके, बच्चे नहीं होंगे दूर

Tue, 05 Jan 2021 04:37 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 05 Jan 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
give your precious time to your children while doing job with this ways
बच्चों के लिए समय निकाला जा सकता है - फोटो : Social Media

आजकल घरों में माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं, ऐसे में बच्चों को समय देना उनके लिए बहुत मुश्किल होता है। दफ्तर से घर में ही माता-पिता इतने उलझे हुए रहते हैं कि वे चाहकर भी बच्चों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में कई बार बच्चे उनसे दूर होने लगते हैं, उनसे शिकायतें रखते हैं। पिता एकबार बच्चों को समय नहीं दे पाए तो फिर भी बच्चों को चल जाता है लेकिन मां यदि समय नहीं दे पाएं, तब तो बच्चों की मनोस्थिति पर सीधा प्रभाव पड़ता है। बच्चे अपने ही अपने में रहने लगते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किस तरह नौकरी करते हुए भी बच्चों के लिए समय निकाला जा सकता है। 

give your precious time to your children while doing job with this ways
रोज का नियम बना दें - फोटो : Social media

सुबह का नियम
आप ऑफिस जाने से पहले बच्चों को अपना समय दें। आप बच्चों के साथ वॉक पर जाएं, उनके साथ कसरत कर लें या फिर जब आप अपना कमरा सुधारते हैं, उस वक्त उनकी भी सहायता लें। ऐसा करने से वे आपके साथ समय व्यतीत करेंगे। सेहत तो अच्छी रहेगी ही साथ ही आप उनको काम भी सिखा सकेंगे और ये सब चीजें एक दिन के लिए नहीं बल्कि रोज का नियम बना दें। इससे बच्चा आपके करीब रहेगा।

give your precious time to your children while doing job with this ways
बच्चों को कहानी सुनाकर, प्यार करते हुए सुला दें - फोटो : social media

रात में कहानी सुनाएं
भले ही कोई भी व्यक्ति काम करके लौटने पर कितना ही क्यों न थक जाए लेकिन जब वो अपने बच्चों की मुस्कराहट देखता है तो सारी थकान गायब हो जाती है। ऐसे में आप कोशिश करें कि रात में प्रतिदिन बच्चों को कहानी सुनाकर, प्यार करते हुए सुला दें। ऐसा करके आप आपकी पूरे दिनभर की कमी को पूरा कर देंगे। साथ ही कहानी के माध्यम से आप उन्हें कई सारे नैतिक मूल्य भी सिखानें में कामयाब हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
give your precious time to your children while doing job with this ways
पौधों के माध्यम से भावनाओं के बारे मेंं बताएं - फोटो : सोशल मीडिया

गार्डनिंग
घर में जब भी आप पौधों में पानी डालती हैं तो बच्चों को भी शामिल करें। उन्हें पौधों के माध्यम से भावनाओं के बारे मेंं बताएं। नया पौधा लाएं, उन्हें प्लांट करना सिखाएंं। ऐसा करने से बच्चों का विकास सही दिशा में होगा और आप उन्हें अपना समय भी दे पाएंगे और धीरे- धीरे गार्डनिंग तो वे कर ही रहे हैं। ऐसे में बच्चों की आपसे कोई शिकायत नहीं रहेगी न ही आपको कोई आत्मग्लानि होगी। 

 

विज्ञापन
give your precious time to your children while doing job with this ways
बच्चे को आपकी कमी भी नहीं खलेगी
रचनात्मक एक्टिविटीज
जब आपका छुट्टी वाला दिन हो तो आप कोई डेकोरेटिव आईटम बनाएं, उन्हें पेंट करना सिखाएं। फिर जब बच्चे ये करना सीख जाएं तो कलरिंग करने के लिए दे दें। ताकि जब आप ऑफिस जाएं तो आपको दिमाग में रखकर ही वे ये काम करें। जब बच्चे काम को बहुत अच्छे ढंग से करें तो उसके लिए उन्हें शाबाशी या ईनाम देना न भूलें इस तरह बच्चे को आपकी कमी भी नहीं खलेगी और  रचनात्मकता भी बढ़ेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed