फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वो चार चीजें, जो पार्टनर संग आपके रिश्ते को करती हैं खराब, इनसे जरा बचकर रहना ही बेहतर

Tue, 21 Sep 2021 09:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Sep 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
These four things spoil your relationship with your partner
रिलेशनशिप में ब्रेकअप होने के कारण - फोटो : istock

कहते हैं प्यार एक खूबसूरत एहसास है, प्यार दो लोगों का साथ जिंदगी बिताने का सबसे अच्छा और बेहतर जरिया है। जब लोग रिलेशनशिप और उसके बाद शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं, तो वे अपनी आने वाली जिंदगी के लिए काफी खुश होते हैं। जहां लव मैरिज में दोनों पार्टनर एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानते और समझते हैं, तो वहीं अरेंज मैरिज में ऐसा कुछ नहीं होता है। यहां दोनों पार्टनर ने एक-दूसरे को पसंद जरूर किया होता है, लेकिन दोनों एक-दूसरे की बातों से, आदतों से आदि अनजान होते हैं। लेकिन ये रिश्ता भी बेहद खूबसूरत ही होता है। आपने ये जरूर देखा होगा कि पार्टनर्स के बीच जितना प्यार होता है, उतने ही लड़ाई-झगड़े भी इसी रिश्ते में होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड़ाई-झगड़ों के अलावा भी कुछ चीजें हैं, जो आपके प्यार के रिश्ते को और पार्टनर संग आपके रिश्ते को खराब कर सकती हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

These four things spoil your relationship with your partner
रिलेशनशिप में ब्रेकअप होने के कारण - फोटो : istock

सम्मान न करना

  • इस दुनिया में हर कोई सम्मान का भूखा है यानी हर कोई चाहता है कि लोग उसका सम्मान करें, उसे इज्जत दें आदि। यही नियम प्यार के रिश्ते में भी लागू होता है। अगर आप अपने पार्टनर का सम्मान नहीं करते हैं, तो रिश्ता टूटना लाजमी है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
These four things spoil your relationship with your partner
रिलेशनशिप में ब्रेकअप होने के कारण - फोटो : Pixabay

समय की कमी होना

  • प्यार के रिश्ते में अगर पार्टनर के पास एक-दूसरे के लिए समय न हो, तो बिना लड़ाई-झगड़े के ही रिश्ते में दरार तक आ जाती है। समय की कमी की वजह से आपका रिश्ता न टूटे, इसके लिए आपको अपने बिजी शेड्यूल में से अपने पार्टनर के लिए वक्त जरूर निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
These four things spoil your relationship with your partner
रिलेशनशिप में ब्रेकअप होने के कारण - फोटो : istock

पाबंदी लगाना

  • हर कोई चाहता है कि वो अपना जीवन अपनी मर्जी और अपनी शर्तों पर जिए, लेकिन कई लोग अपने पार्टनर पर कई तरह की पाबंदियां लगा देते हैं। ऐसे में रिश्ते मे खटास आना लाजमी है, क्योकि व्यक्ति को खुद के जीवन में फ्रीडम यानी आजादी तो चाहिए। इसलिए पाबंदियां लगाने की जगह आप सही और गलत को समझें।
विज्ञापन
These four things spoil your relationship with your partner
रिलेशनशिप में ब्रेकअप होने के कारण - फोटो : istock

विश्वास न करना

  • जिन प्यार के रिश्तों मे विश्वास नहीं होता है, वो रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाता है और उसका बुरा अंत एक न एक दिन हो ही जाता है। इसलिए ऐसा काम बिल्कुल भी न करें, जिससे आपके पार्टनर को आपके ऊपर भरोसा न रहे क्योंकि यहां एक चीज समझनी बेहद जरूरी है कि प्यार के रिश्ते की नींव विश्वास पर ही टिकी होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed