फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship With In-Laws: ससुराल और दामाद का रिश्ता क्यों होता है खास? जानें छुपी बातें और चुनौतियां

Mon, 22 Sep 2025 04:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 22 Sep 2025 04:30 PM IST
सार

Relationship With In-Laws: दामाद और ससुराल का रिश्ता भारतीय परिवारिक ढांचे का अहम हिस्सा है। जानें इस रिश्ते की छुपी बातें, असली चुनौतियां और रिश्ते को मजबूत बनाने के उपाय।

विज्ञापन
Son-In-Law Bonding With Wife Family Damad Aur Sasural Relationship With In laws in hindi
दामाद और ससुराल का रिश्ता - फोटो : Adobe

Relationship With In-Laws: दामाद और ससुराल का रिश्ता भारतीय परिवार व्यवस्था का एक अहम हिस्सा है। यह रिश्ता शादी के साथ ही बनता है और समय के साथ इसकी परख होती है। हर घर, हर ससुराल और समाज में यह रिश्ता मौजूद है। ससुराल से दामाद का संबध न केवल पारिवारिक रिश्तों बल्कि सामाजिक सम्मान और परंपरा से भी जुड़ा होता है। समझ, सम्मान और संवाद से दामाद और ससुराल के संबंधों को मजबूत बनाया जा सकता है। दामाद और ससुराल का रिश्ता भारतीय समाज की जड़ों में गहराई से जुड़ा है। यह रिश्ता तभी मजबूत और स्थायी बन सकता है जब दोनों पक्ष परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाते हुए आपसी सम्मान और समझदारी दिखाएं।



भारतीय संस्कृति में दामाद को ‘घर का राजा’ माना जाता है। परंपराओं के अनुसार, ससुराल वाले उसका स्वागत बड़ी गर्मजोशी से करते हैं। लेकिन इस आदर-सम्मान के पीछे कुछ अनकही उम्मीदें और सामाजिक दबाव भी छिपे होते हैं।

Son-In-Law Bonding With Wife Family Damad Aur Sasural Relationship With In laws in hindi
दामाद और ससुराल का रिश्ता - फोटो : adobe

दामाद-ससुराल के रिश्ते की छुपी बातें

सम्मान और अपेक्षाएं

ससुराल में दामाद को विशेष स्थान दिया जाता है, लेकिन इसके साथ ही उनसे सामाजिक और आर्थिक अपेक्षाएं भी जुड़ी रहती हैं।

रिश्तों में औपचारिकता

कई बार यह रिश्ता बहुत औपचारिक हो जाता है, जहां वास्तविक भावनाओं से ज्यादा परंपराएं और दिखावा हावी होते हैं। 

 बेटी के कारण जुड़ाव

दामाद का रिश्ता मूल रूप से बेटी के माध्यम से ही मजबूत होता है। बेटी का ससुराल से संबंध जितना मधुर होगा, दामाद का रिश्ता भी उतना सहज रहेगा।

Son-In-Law Bonding With Wife Family Damad Aur Sasural Relationship With In laws in hindi
दामाद और ससुराल का रिश्ता - फोटो : istock

दामाद और ससुराल के संबंधों की असली चुनौतियां

सामाजिक दबाव

दामाद से उम्मीद की जाती है कि वह हर समय ससुराल की उम्मीदों पर खरा उतरे। दामाद पर कई सामाजिक दबाव भी होते हैं।

आर्थिक अपेक्षाएं

कई बार दामाद पर आर्थिक सहयोग देने का दबाव भी डाला जाता है, जिससे रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। दामाद भी अपनी पत्नी के परिवार से सहयोग की उम्मीद करता है जो न मिलने पर तनाव का कारण बनता है।

संवाद की कमी

ससुराल और दामाद के बीच खुला संवाद न होने पर गलतफहमियां पनप सकती हैं। पारंपरिक रूप से ससुराल वालों का दामाद के साथ जिस तरह का औपचारिक और मेहमान नवाजी का रिश्ता होता है, उसमें खुले संवाद की संभावना कम ही रहती है।

आधुनिकता बनाम परंपरा

आज के युवा दामाद स्वतंत्र सोच रखते हैं, जबकि ससुराल वालों से पारंपरिक उम्मीदें रखी जाती हैं। यह टकराव रिश्ते को जटिल बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Son-In-Law Bonding With Wife Family Damad Aur Sasural Relationship With In laws in hindi
दामाद और ससुराल का रिश्ता - फोटो : istock

दामाद से रिश्ता मजबूत बनाने के उपाय

आपसी सम्मान

दोनों पक्षों को एक-दूसरे की स्थिति और जिम्मेदारियों का सम्मान करना चाहिए। जैसा सम्मान दामाद अपने ससुराल में प्राप्त करते हैं, वैसा ही सम्मान उन्हें अपनी पत्नी के परिवार को देना चाहिए। यही दामाद के साथ ससुराल वालों का रवैया होना चाहिए।

खुला संवाद

गलतफहमियों को दूर करने के लिए बातचीत बेहद जरूरी है। इसलिए दामाद को अपना परिवार समझकर उनसे खुला संवाद करें। 

सीमाओं का ध्यान

दामाद और ससुराल को एक-दूसरे की व्यक्तिगत सीमाओं का ख्याल रखना चाहिए। दामाद के परिवार में दखलअंदाजी से बचें। वहीं दामाद भी ससुराल से मिलने वाले सम्मान को उनके परिवार में हस्तक्षेप का अधिकार न बनाएं।

बेटी की भूमिका

बेटी इस रिश्ते में सेतु का काम करती है, इसलिए उसका सहयोग सबसे अहम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed